×

प्रियंका का BJP पर कोई असर नहीं, गठबंधन सिर्फ हौवा: CM योगी

Dharmendra kumar
Published on: 16 March 2019 11:41 AM GMT
प्रियंका का BJP पर कोई असर नहीं, गठबंधन सिर्फ हौवा: CM योगी
X
आज गोरखपुर जाएंगे सीएम योगी, CNG-PNG के शुभारंभ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री और सपा-बसपा गठबंधन का भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) पर कोई असर नहीं होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक साक्षात्कार में यह बातें कहीं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा ने गठबंधन किया है। चुनाव से पहले प्रियंका की राजनीति में आधिकारिक एंट्री हुई है।

कांग्रेस को लेकर सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रियंका को महासचिव बनाया है। यह पार्टी का आंतरिक मामला है। इससे पहले भी वह कांग्रेस के लिए रैली करती रही हैं। इसबार भी इसका बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

यह भी पढ़ें......पत्नी के ठंडा खाना परोसने पर पति ने कर ली आत्महत्या

यूपी के सीएम ने सपा-बसपा के गठबंधन पर कहा कि वह पहले से ही विवादों में बना हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि गठबंधन और कुछ नहीं बल्कि 'हौवा' है।

यह भी पढ़ें......यूपी बोर्ड के अंकपत्रों में 2020 से अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा में लिखा जाए नाम: हाईकोर्ट

लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनवरी में प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आईं थीं। उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी महासचिव नियुक्त किया था और पूर्वी उत्तर प्रदेश जिम्मेदारी सौंपी थी।

यह भी पढ़ें......होली मनाने जा रहे थे घर , डीसीएम ट्रक में घुसी, 3 की मौत – 6 लोग घायल

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा लोकसभा चुनाव में एक साथ उतर रहे हैं। सीटों पर दोनों के बीच सहमति भी बन चुकी है। राज्‍य में समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बीएसपी 38 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story