×

SP-BSP गठबंधन: कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, मायावती बनीं रानी लक्ष्मीबाई, अखिलेश बनें टीपू सुल्तान

आज उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन के बाद देश के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। दो दशक से एक दूसरे के धुर विरोधी रही सपा और बसपा ने आज यानी शनिवार को गठबंधन का ऐलान कर दिया।

Dharmendra kumar
Published on: 12 Jan 2019 11:56 AM GMT
SP-BSP गठबंधन: कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, मायावती बनीं रानी लक्ष्मीबाई, अखिलेश बनें टीपू सुल्तान
X

गोरखपुर: आज उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन के बाद देश के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। दो दशक से एक दूसरे के धुर विरोधी रही सपा और बसपा ने आज यानी शनिवार को गठबंधन का ऐलान कर दिया।

माया के बयान पर प्रसपा ने किया पलटवार, कहा- राजनीति में अति आत्मविश्वास घातक होता है

बता दें सन 1995 तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कि सरकार से अपना समर्थन लेने के बाद और गेस्ट हाउस कांड के बाद एक दूसरे की धुर विरोधी रही सपा-बसपा ने आज गठबंधन की घोषणा कर दी। घोषणा के बाद से बसपा और सपा के कार्यकर्ताओं ने चौराहों पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। साथ ही ढोल नगाड़े के साथ खुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें.....राष्ट्रीय युवा दिवस: जागरुकता रैली निकालकर नागरिकों को दिया पोषण व सेहत का संदेश

गोरखपुर में गठबंधन की घोषणा के बाद सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर माया-अखिलेश गठबंधन पर एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में सुश्री मायावती को रानी लक्ष्मीबाई के रूप में दिखाया गया है, तो वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव को टीपू सुल्तान के रूप में दर्शाया गया है। पोस्टर में लिखा है। सपा-बसपा आई हैं नई क्रांति लाई हैं। गठबंधन की बधाई हो।

यह भी पढ़ें.....SP- BSP गठबंधन: अमेठी और रायबरेली की सीट पर नहीं उतारेगा अपने प्रत्याशी, ये है कारण

इस संबंध में पोस्टर को जारी करने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर सचिव आफताब अहमद ने बताया कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश में एक क्रांतिकारी लहर दौड़ गई है। बसपा और सपा इस गठजोड़ से विरोधी पार्टियों के चूल्हे हिल गए हैं। यह गठजोड़ विरोधी पार्टियों व सांप्रदायिक ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story