×

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को 122 करोड़ का लाभ, मिला प्रथम स्थान

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) को 122 करोड़ का लाभ अर्जित करने की वजह से एएसआरटीयू (एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स) के 63वें वार्षिक अधिवेशन में मंगलवार को देश के सभी परिवहन निगमों में प्रथम स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने वर्ष-2017-18 में 122.69 करोड़ का लाभ अर्जित किया था।

Dhananjay Singh
Published on: 26 March 2019 12:49 PM GMT
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को 122 करोड़ का लाभ, मिला प्रथम स्थान
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) को 122 करोड़ का लाभ अर्जित करने की वजह से एएसआरटीयू (एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स) के 63वें वार्षिक अधिवेशन में मंगलवार को देश के सभी परिवहन निगमों में प्रथम स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने वर्ष-2017-18 में 122.69 करोड़ का लाभ अर्जित किया था।

रोडवेज के प्रवक्ता अनवर अन्जार ने मंगलवार को बताया कि परिवहन निगम ने वर्ष-2017-18 में 122.69 करोड़ रूपये का लाभ अर्जित किया है। इसलिए एएसआरटीयू के 63 वें वार्षिक अधिवेशन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को देश के सभी परिवहन निगमों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

यह भी देखें:-छलका शिवपाल यादव का दर्द, कहा कांग्रेस और एलायंस को पछताना पड़ेगा

इस अधिवेशन में परिवहन आयुक्त एवं परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक धीरज साहू को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव संजीव रंजन एवं भूतल एवं राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव अभय दामले ने एक लाख के नकद पुरस्कार का चेक व ट्राफी भेट की।

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में एमएसटी का नवीनीकरण समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों में शुरू हो गया है। नई एमएसटी सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी व बैंक की प्रक्रिया के कारण कुछ दिनों तक दैनिक एमएसटी नहीं बन पायी थी। इसलिए अब सॉफ्टवेयर में तकनीकी सुधार हो जाने पर पुनः नई एमएसटी समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों में पहले की भॉति बनायी जा रही है।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story