×

ससुराल में साली को मिले दहेज़ से, जीजा को हुई जलन पत्नी की हत्या का लगा आरोप

यह मामला है, हरदोई के रहने वाले विजय शुक्ला के घर का जिन्होंने अपनी, 27 वर्षीय बेटी पूजा की शादी, थाना जलालाबाद के रहने वाले नितिन वाजपेयी से की थी। नितिन कास्मेटिक का थोक विक्रेता का काम करता है। शादी को पांच साल बीत चुके है। मृतका के पिता विजय ने बताया कि शादी मे उसने बेटी को अपनी हैसियत के लायक दान दहेज दिया था। लेकिन दामाद नितिन उतने दहेज से खुश नहीं था। वह बेटी को बहुत परेशान करता था। मारपीट भी करता था। लेकिन बेटी से यही कह देते थे कि सब ठीक हो जाएगा।

SK Gautam
Published on: 14 March 2019 11:10 AM GMT
ससुराल में साली को मिले दहेज़ से, जीजा को हुई जलन पत्नी की हत्या का लगा आरोप
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका का पति दहेज की मांग करता था। दहेज की खातिर प्रताड़ित करना तब और ज्यादा हो गया जब मृतका की छोटी बहन की शादी हुई। मृतिका की छोटी बहन की शादी में दहेज देखकर महिला का पति ताने देने लगा और पत्नी के घर वालों से दहेज़ की मांग करने लगा। जिससे महिला परेशान रहने लगी। महिला बिमार रहने लगी। लेकिन उसके पति ने इलाज नहीं करवाया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुचे मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखें:स्मृति ईरानी ने गोद लिए गांव में किया करोड़ों का भ्रष्टाचार- सुरजेवाला

यह मामला है, हरदोई के रहने वाले विजय शुक्ला के घर का जिन्होंने अपनी, 27 वर्षीय बेटी पूजा की शादी, थाना जलालाबाद के रहने वाले नितिन वाजपेयी से की थी। नितिन कास्मेटिक का थोक विक्रेता का काम करता है। शादी को पांच साल बीत चुके है। मृतका के पिता विजय ने बताया कि शादी मे उसने बेटी को अपनी हैसियत के लायक दान दहेज दिया था। लेकिन दामाद नितिन उतने दहेज से खुश नहीं था। वह बेटी को बहुत परेशान करता था। मारपीट भी करता था। लेकिन बेटी से यही कह देते थे कि सब ठीक हो जाएगा।

ये भी देखें:उत्तर प्रदेश में बीजेपी की हालत बेहद खराबः मायावती

उसके बाद दो मार्च को मैंने छोटी बेटी की शादी की। जिसमे फिर मैंने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज़ दिया था। शादी मे बेटी पूजा और उसका पति नितिन भी आया था। तब नितिन ने दहेज देखा और उसके बाद वह बेटी को परेशान करने लगा। इतना ही नही, छोटी बेटी को ज्यादा दहेज मिलने के ताने देने लगा। जब बेटी विरोध करती थी, तब उसका पति नितिन उससे मारपीट करता था। जिससे वह बिमार रहने लगी। बेटी का इलाज भी सही से नही कराया गया।

ये भी देखें:अपना भारत/न्यूज ट्रैक के प्रधान संपादक योगेश मिश्र ने South Asia में मानवाधिकार के हालात पर की चर्चा

बीते बुधवार की शाम मे मेरे पास बेटी का फोन आया और उसने कहा कि पापा आपने छोटी बेटी को दहेज ज्यादा दिया। और हमे कम दिया है। इसलिए मेरे पति बहुत ताने देते है। और मारपीट भी करते है। मृतका के पिता के मुताबिक रात मे मेरे पास दामाद नितिन का फोन आया और उसने हमे बताया कि तुमहारी बेटी पूजा बेहोश हो गई है। लेकिन उसके कुछ ही देर बाद फिर फोन आया और उसने बताया कि पूजा की मौत हो गई है। मृतका के परिजन जब उसके घर पहुचे तो देखा कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। फिलहाल ये देखकर परिजनों ने मृतका के पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

वही संजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story