×

सास और ननद पर, बहू को जलाने का आरोप, महिला जिला अस्पताल में भर्ती

निगोही के निवाङी गांव की है। यहां की रहने वाली 24 वर्षीय सुखदेवी पत्नी सरोज का सास राजबाला, ननद  पूजा और रीता से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित महिला सुखदेवी ने बताया कि विवाद होने के बाद सास और नन्द ने उसको डंडे से जमकर पीटा। उसके बाद दोनो ने आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसके काफी देर बाद तक वह जलती रही और दोनों सास-ननद हंसती रहीं । चीखपुकार सुनकर पङोसियों ने मदद किया और उसको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

SK Gautam
Published on: 20 March 2019 6:54 AM GMT
सास और ननद पर, बहू को जलाने का आरोप, महिला जिला अस्पताल में भर्ती
X

शाहजहांपुर: होली से एक दिन पहले बहू को किसी बात को लेकर सास ने पहले डंडे से जमकर पीटा। उसके बाद बहू को आग के हवाले कर दिया। महिला 99 प्रतिशत जल चुकी है। पीड़ित महिला, सिर्फ इतना ही बता पा रही है कि उसको खाना बनाते समय सास और नन्द ने किसी बात को लेकर पीटा, उसके बाद आग लगा दी। काफी देर तक जल जाने के बाद जब पङोसियों को पता चला तो उसके बाद महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुइ है।

ये भी देखें :बीजेपी चुनाव समिति के अगले दौर की बैठक आज, हो सकता है प्रत्याशियों का ऐलान

यह घटना थाना निगोही के निवाङी गांव की है। यहां की रहने वाली 24 वर्षीय सुखदेवी पत्नी सरोज का सास राजबाला, ननद पूजा और रीता से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित महिला सुखदेवी ने बताया कि विवाद होने के बाद सास और नन्द ने उसको डंडे से जमकर पीटा। उसके बाद दोनो ने आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसके काफी देर बाद तक वह जलती रही और दोनों सास-ननद हंसती रहीं । चीखपुकार सुनकर पङोसियों ने मदद किया और उसको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

हालांकि महिला 99 प्रतिशत जल चुकी है। इसलिए साफ-साफ कुछ भी बता पाने की स्थिति में नही है। लेकिन इतना तो बताया कि होली पर उसकी बड़ी ननद भी घर आई थी। उसके बाद विवाद हुआ था। महिला के पास इस वक्त उसका देवर मौजूद है। उसका कहना है कि वह घर पर नही था। फिलहाल डाक्टर ने महिला का इलाज शुरू कर दिया है। वही पुलिस घटना की जानकारी से ही इंकार कर रही है। महिला का मायका पीलीभीत मे है। अभी महिला के मायके से कोई नही पहुचा है। जिससे कि ये साफ हो पाए कि किस तरह से महिला को परेशान किया जाता था।

ये भी देखें :हम डरने वाले नहीं, जनता को मूर्ख समझना बंद करें PM मोदी: प्रियंका गांधी

डाक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि महिला 99 प्रतिशत जल चुकी है। हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इलाज किया जा रहा है।

इंस्पेक्टर दलबीर सिंह का कहना है कि अभी जिला अस्पताल से फोन आया है। महिला को आग लगाने की सूचना दी थी। इस मामले मे जांच के आदेश दिए है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story