×

न्यूजीलैंड: मस्जिद पर आतंकी हमले में 49 की मौत, भारतीय मूल के 9 लोग लापता

शुक्रवार को यहां दो मस्जिदों में गोलीबारी के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया है और कई आईईडी बरामद किए हैं। इनमें से तीन पुरूष हैं और एक महिला है।’

Aditya Mishra
Published on: 16 March 2019 5:08 AM GMT
न्यूजीलैंड: मस्जिद पर आतंकी हमले में 49 की मौत, भारतीय मूल के 9 लोग लापता
X
फ़ाइल फोटो

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड में मस्जिद में हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। शुक्रवार को क्राइस्टचर्च के दो मस्जिदो में हुए आतंकी गोलीबारी में अभी तक कम से 49 लोगों के मारे जाने की खबर है। न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायोग, संजीव कोहली ने बताया कि क्राइस्टचर्च के पास आतंकी हमले के बाद करीब 9 भारतीय भी लापता हो गए हैं।

वहीं अब खबर ये भी आ रही है कि न्यूजीलैंड पुलिस ने शुक्रवार को यहां दो मस्जिदों में गोलीबारी के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया है और कई आईईडी बरामद किए हैं। इनमें से तीन पुरूष हैं और एक महिला है।’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई माने जा रहे एक हमलावर ने मस्जिद में लोगों को गोली मारते समय उसका वीडियो भी बनाया।

बताया जाता है कि हमलावर गोलीबारी करने से पहले ट्विटर के जरिए अपना मकसद बताया था। हैरान करने वाली बात ये है कि हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी करते समय इसका लाइव वीडियो भी बनाया था।

न्यूजीलैंड सरकार ने बताया कि वे इसका वीडियो जारी नहीं कर सकते हैं क्योंकि धार्मिक स्थान पर गोलीबारी करने की इस घटना से किसी की भी भावनाएं आहत हो सकती हैं और मामला और भी बिगड़ सकता है।

ये भी पढ़े...न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में हुई अंधाधुंध गोलीबारी,बाल- बाल बची बांग्लादेश की टीम

भारतीय दूतावास ने जारी किए नंबर

इसी बीच वहां स्थित भारतीय दूतावास ने किसी भी लापता भारतीय की जानकारी के लिए दो फोन नंबर जारी किए हैं।

भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा- क्राइस्टचर्च गोलीबारी की घटना से स्तब्ध हूं। कोई भी भारतीय जिन्हें मदद की जरूरत हो वे इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं- 021803899 और 021850033

इधर दिल्ली में भी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि हम वहां के स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। यह काफी संवेदनशील मामला है इसलिए हम किसी की पुख्ता जानकारी और उनके नंबर नहीं जारी करते हैं।

इस बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी उस घटना के वक्त वहां पर एक भारतीय के मौजूद होने का दावा किया था।

ये भी पढ़ें...न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में अंधाधुंंध फायरिंग,तस्वीरों में देखें पल-पल बदलते घटना क्रम को

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में नमाजियों पर हुए आतंकी हमले पर गहरे सदमे और शोक का इजहार किया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंदा आरडेर्न को भेजे एक पत्र में प्रधानमंत्री ने इस भयावह हमले के शिकार परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में नमाजियों पर हुए हमलों को एक घृणित आतंकवादी वारदात बताया। घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए राहुल ने कहा कि आतंकी हमले की स्पष्ट शब्दों में भर्त्सना की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें...क्राइस्टचर्च गोलीबारी: न्यूजीलैंड की शांति को लगी नजर लगी, एयर न्यूजीलैंड की उड़ानें रद्द

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story