×

ब्राजील जा रहा जहाज समुद्र में डूबा, 37 पोर्शे कारों समेत शिप पर थीं 2000 कारें

ब्राजील जा रहा इटली का एक जहाज फ्रांस के तट के नजदीक ग्रांडे अमेरिका नाम का एक कार्गो शिप आग लगने के चलते अटलांटिक महासागर में डूब गया। यह जहाज 2,000 कारें ब्राजील लेकर जा रहा था। इस जहाज पर पोर्शे की 37 कार और ऑडी सहित कुल 2,000 कारें मौजूद थीं।

Dharmendra kumar
Published on: 20 March 2019 11:08 AM GMT
ब्राजील जा रहा जहाज समुद्र में डूबा, 37 पोर्शे कारों समेत शिप पर थीं 2000 कारें
X

पेरिस: ब्राजील जा रहा इटली का एक जहाज फ्रांस के तट के नजदीक ग्रांडे अमेरिका नाम का एक कार्गो शिप आग लगने के चलते अटलांटिक महासागर में डूब गया। यह जहाज 2,000 कारें ब्राजील लेकर जा रहा था। इस जहाज पर पोर्शे की 37 कार और ऑडी सहित कुल 2,000 कारें मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें.....बनारस में प्रिंयका ने दी जोरदार दस्तक, गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ स्वागत

जहाज में सवार 27 क्रू मेंबर्स को ब्रिटिश मिलिट्री ने अभियान चलाकर बचा लिया है। ग्रांडे अमेरिका नाम के इस जहाज में आउडी कंपनी की भी कई कारें थीं। जहाज के डूबने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो भयावह हैं।

इस जहाज के अटलांटिक महासागर में डूब जाने की वजह बड़ा आर्थिक नुकासन हुआ है। पोर्शे की कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई 911 GT2 RS मॉडल कार की कीमत 3.88 करोड़ रुपये है। इस मॉडल की 4 कारें भी जहाज में थीं। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहाज के डूबने से कितना बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें.....सांसद का रिपोर्ट कार्ड : 70 प्रतिशत लोग अपने सांसद को नहीं पहचानते

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के तट के नजदीक यह जहाज आग लगने के चलते डूब गया। जहाज के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह फ्रांस के ब्रेस्ट से 150 नौटिकल मील दूर समुद्र में दक्षिण पश्चिम दिशा में चल रहा था।

जर्मन कंपनी पोर्शे ने अपने ग्राहकों को बताया कि समुद्र में जहाज डूबने के चलते अब उन्हें और इंतजार करना होगा। कंपनी कुछ ही दिनों में नई मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू करने वाली है।

यह भी पढ़ें.....सीएम की होली होगी खास, जमीन से आसमान तक सुरक्षा चाक चौबंद

कंपनी ने ग्राहकों को पत्र लिखा, 'हम यह जानकारी देते हुए खेद प्रकट करते हैं कि ग्रिमाल्डी ग्रुप का जहाज जो आपकी कार को लेकर आ रहा था, वह 12 मार्च को समुद्र में डूब गया। इसके चलते हम आपकी ओर से ऑर्डर की गई कार की डिलिवरी नहीं कर सकते।'

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story