×

ब्राजील में वहशियों की दरिंदगी, 33 लोग 36 घंटे लड़की से करते रहे रेप

Rishi
Published on: 28 May 2016 2:46 AM GMT
ब्राजील में वहशियों की दरिंदगी, 33 लोग 36 घंटे लड़की से करते रहे रेप
X

साओ पाओलोः ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 16 साल की लड़की से 33 लोगों ने लगातार 36 घंटे तक रेप किया। इस घटना के फोटो खींचकर और वीडियो बनाकर आरोपियों ने ट्विटर पर डाल दिए। इसके बाद देशभर में विरोधों का सिलसिला शुरू हो गया है। लोगों ने प्रशासन और सरकार से शिकायत की। जिसके बाद ट्विटर से वीडियो और फोटो हटाए गए। बता दें कि रियो में ओलंपिक शुरू होने में दो महीने से भी कम वक्त रह गया है।

कब हुई लड़की से दरिंदगी?

-मीडिया के मुताबिक रेप की घटना बीते शुक्रवार को फावेला नाम के इलाके में हुई।

-लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से मुलाकात करने गई थी। उसे कोई नशीली चीज दी गई। रविवार तक वह बेहोश रही।

-लड़की के मुताबिक 30 से ज्यादा लोगों को उसने देखा, कुछ के पास हथियार भी थे।

-वह मंगलवार को अपने घर पहुंची थी। घरवालों ने उसे हॉस्पिटल में दाखिल कराया है।

-सोशल मीडिया पर #Estupro लड़की के रेप वाली तस्वीरों को करीब 500 लोगों ने लाइक भी किया था।

पीड़िता ने क्या कहा?

लड़की ने कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि इतने लोग मदद के लिए आगे आएंगे। उसने कहा कि ब्राजील में सभी को इससे गुजरना पड़ता है। इससे शरीर से ज्यादा आत्मा जख्मी होती है।

ब्वॉयफ्रेंड समेत चार गिरफ्तार

-पुलिस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

-लड़के पर आरोप है कि उसने ही रेप के फोटो इंडरनेट पर डाले।

-घटना के बाद ब्राजील में प्रदर्शनों का दौर चल रहा है।

-पिछले साल मार्च में यहां अमेरिकी टूरिस्ट से रेप किया गया था।

महिलाएं बनती रहती हैं निशाना

ब्राजील की आबादी में 52 फीसदी महिलाएं हैं। पुलिस के आंकड़ों को सही मानें तो यहां हर 11 मिनट में कोई न कोई महिला रेप का शिकार होती है। साल 2015 में यहां रेप के 47 हजार से भी ज्यादा केस पुलिस के पास दर्ज कराए गए थे।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story