×

नाइजीरिया: लागोस में स्कूली बिल्डिंग गिरी, 100 बच्चे फंसे, रेस्क्यू जारी

बता दें कि नाइजीरिया में खराब निर्माण सामग्री के चलते अक्सर इमारत ढहने की घटना सामने आती रहती है। 2016 में, दक्षिणपूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च के नीचे आने से 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

Shivakant Shukla
Published on: 14 March 2019 9:38 AM GMT
नाइजीरिया: लागोस में स्कूली बिल्डिंग गिरी, 100 बच्चे फंसे, रेस्क्यू जारी
X

लागोस: नाइजीरिया की कामर्शियल राजधानी लागोस में एक प्राथमिक विद्यालय की इमारत ढह गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिल्डिंग के अंदर दस बच्चे समेत 100 लोग फंसे हैं।

जानकारी के अनुसार बचावकर्मी क्षतिग्रस्त छत के रास्ते उन तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। जब यह भवन ढहा तब उसकी सबसे ऊपरी मंजिल पर एक नर्सरी और प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे थे।

ये भी पढ़ें— KGF-2 की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन आएंगे नजर

स्थानीय पुलिस के मुताबिक मलबे में बहुत सारे लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब दस बजे लागोस द्वीप में इताफाजी बाजार के समीप हुआ। हालांकि मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि नाइजीरिया में खराब निर्माण सामग्री के चलते अक्सर इमारत ढहने की घटना सामने आती रहती है। 2016 में, दक्षिणपूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च के नीचे आने से 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें— राजकोट पुलिस: PUBG गेम पर बैन के बाद भी खेल रहे, 2 दिनों में 10 लोग गिरफ्तार

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story