×

Satish Mahana In Denmark: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डेनमार्क में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने फहराया तिरंगा

Satish Mahana In Denmark: कोपेन हेगेन में भारतीय राजदूत पूजा कपूर की उपस्थिति में प्रवासी भारतीयों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने तिंरगा फहराया।

Network
Newstrack Network
Published on: 15 Aug 2022 1:13 PM GMT (Updated on: 15 Aug 2022 1:43 PM GMT)
UP Assembly Speaker Satish Mahana hoisted the tricolor in Denmark on the occasion of Amrit Mahotsav of Azadi.
X

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना: Photo- Newstrack

Satish Mahana in Denmark: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने डेनमार्क (Denmark) की राजधानी कोपेन हेगेन (Copen Hagen) में कहा कि देश को ऐसे सभी प्रवासी भारतीयों पर गर्व है जिनके कारण विश्व में भारत का नाम बेहद सम्मान से लिया जा रहा है। सतीश महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप भारत कुछ बाद दुनिया में विश्व गुरू कहलाएगा।

कोपेन हेगेन में भारतीय राजदूत पूजा कपूर की उपस्थिति में प्रवासी भारतीयों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने तिंरगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारा भारत लगातार उन्नति के रास्ते पर दिन दूनी रात चौगुनी आगे बढ़ रहा है। साथ ही प्रवासी भारतीयों का भी सम्मान बढ़ा है।

विदेशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करने की जरूरत है-सतीश महाना

सतीश महाना ने उपस्थित प्रवासी भारतीयों से अपेक्षा की कि आप लोग ऐसा काम करे जिससे अपने देश का नाम उंचा हो सके और दुनिया में हम सबकी बेहतरीन छवि बन सके। साथ ही विदेशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार भी किए जाने की जरूरत है जिससे लोग भारत के गौरवपूर्ण इतिहास को जान सके।


कनाडा के हेलीफैक्स में आयोजित कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने गए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि भारतीय दुनिया में कहीं भी जाए अपनी कर्म भूमि के लिए उस देश में पूरी ईमानदारी से कार्य करते हैं। जब कभी किसी अन्य देश के नेता से मुलाकात होती है तो वह अपने देश में बसे भारतीय समुदाय की उपलब्धियों के बारे हमें गर्व से बताते हैं।

हम सभी के संस्कार भारतीय ही हैं-सतीश महाना

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाषा कोई भी हो लेकिन हम सभी के संस्कार भारतीय ही हैं। हम राष्ट्र निर्माण मिलकर करते है। भारतीय समुदाय एक ऐसी शक्ति है जो हम सबको प्रति पल जीवंतता का एहसास कराती है। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह सहित विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे व विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ राजेश सिहं भी उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story