सुनील छेत्री की कमाई चौंका देगी, आपकी सोच से है बिल्कुल विपरीत

(Photo Courtesy- Social Media)
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
सुनील छेत्री भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
आइए जानें उनकी नेट वर्थ और कमाई।
सुनील छेत्री का नाम भारत के दिग्गज स्पोर्टपर्सन में शामिल है।
ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि सुनील के पास हजारों करोड़ों की संपत्ति होगी, लेकिन ऐसा नहीं है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील छेत्री करीब 8 से 9 करोड़ रुपये संपत्ति के मालिक हैं।
वह सालाना करीब 90 लाख रुपये तक की कमाई कर लेते हैं।
गेम के अलावा वह एडवर्टाइजमेंट से कमाते हैं।
सुनील कई महंगी गाड़ियों के मालिक हैं। उनके गैराज में ऑडी, महिंद्रा स्कोरपियो, किया, टोयोटो कंपनियों की गाड़ियां खड़ी हैं।
बेंगलुरु में फुटबॉलर के पास 7000 स्क्वायर वर्ग फुट में फैला हुआ आलीशान घर है। जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये है।