मोहसिन खान के बाद इस को-एक्टर के प्यार में पड़ीं शिवांगी जोशी

(Photo Courtesy- Social Media)
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
बीते कुछ समय पहले खबरें सामने आई थीं कि शिवांगी और मोहसिन खान का ब्रेकअप हो गया है।
ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में प्यार ने एक बार फिर दस्तक दी है।
खबरों की मानें तो शिवांगी अपने एक को-एक्टर को ही डेट कर रही हैं।
वो को-एक्टर और कोई नहीं बल्कि एक्टर कुशाल टंडन हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक्टर्स बीते कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं।
इतना ही नहीं अब दोनों अपने रिश्ते को नाम देने की भी तैयारी में हैं।
यह कपल जल्द ही सगाई करने वाला है।
हालांकि इसे लेकर दोनों की ओर से कुछ ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
फैंस को भी शिवांगी और कुशाल की जोड़ी काफी पसंद आती है।
कुशाल और शिवांगी एक साथ टीवी शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' में नजर आए थे।