Batwara 1947 Movie Teaser: सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 का फर्स्ट लुक जारी, जाने कब होगी रिलीज
Sunny Deol New Movie Batwara 1947 First Glimpse: आमिर खान प्रोडक्शन के तले बनी सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 का फर्स्ट लुक हुआ जारी, जाने कब होगी रिलीज
Sunny Deol New Movie Batwara 1947 First Look And Release Date (Image Credit-Social Media)
Batwara 1947 Movie First Look: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में दर्शकों को काफी पसंद आई है। सनी देओल की फिल्म गदर 2 जबसे रिलीज हुई है। उस समय से जितनी भी सनी देओल की फिल्में रिलीज हुई है। सभी फिल्में एक के बाद एक सुपरहिट साबित हुई थी। जिसमें जाट, बॉर्डर 2 शामिल थी। इन फिल्मों की सफलता के बाद अब जाकर सनी देओल Batwara 1947 में नजर आएंगे। जिसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं, कब रिलीज होगी फिल्म
बटवारा 1947 मूवी कब रिलीज होगी (Batwara 1947 Movie Release Date In Hindi)-
सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का पहले नाम लाहौर 1947 था। लेकिन अब जाकर इस फिल्म का नाम Batwara 1947 रखा गया है। इस फिल्म का आज फर्स्ट लुक ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और सनी देओल के बेटे करण देओल अहम भूमिका में हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। Batwara 1947 सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते समय कैप्शन में लिखा है- , "नफरत और भय के दौर में उन्होंने साहस को चुना। # बटवारा1947 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें।"
प्रीति ज़िंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने सनी देओल के साथ 2001 में आई फिल्म ' फर्ज़' और 2003 में आई फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' में काम किया था। उन्हें आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'भाईजी सुपरहिट' में उनके साथ देखा गया था। फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 में हुए बटवारें की कहानी को दर्शाया जाएगा।