Manjari Fadnnis Video: मंजरी फडनिस कौन हैं? जिनके कुत्ते के साथ हुई भयावह घटना, रोते हुए आई नजर

Manjari Fadnnis Dog: मंजरी फडनीड ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने कुत्ते के बेरहमी से हत्या के बारे में दी जानकारी, जाने कौन हैं मंजरी फडनिस

Update:2026-06-09 16:38 IST

Manjari Fadnnis Video (Image Credit-Social Media)

Manjari Fadnnis Video: मंजरी फडनिस जोकि एक एक्ट्रेस ने उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने कुत्ते के बेरहमी से हत्या के बारे में दर्द बयां किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस दुख की घड़ी में Manjari Fadnnis के पालतू कुत्ते के साथ जो घटना घटित हुई है। उनका साथ दे रहा है। तो वहीं गुनाहगारों को सजा दिलाने की बात कह रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला 

मंजरी फडनिस ने बताया उनके कुत्ते की बेरहमी से की गई हत्या वीडियो (Manjari Fadnnis Video Brutally Murdered His Dog)-

बॉलीवुड अभिनेत्री मंजरी फडनीस ने इंस्टाग्राम पर रोते हुए अपने गोद लिए कुत्ते माइकी के साथ हुई भयानक घटना का ब्योरा साझा किया। बताया जा रहा है कि माइकी को बेरहमी से पीटा गया और अधमरा अवस्था में नाले में फेंक दिया गया। एक चश्मदीद द्वारा साझा किए गए भयावह विवरण को याद करते हुए मंजरी फूट-फूट कर रो पड़ीं और न्याय की मांग करते हुए तत्काल कार्रवाई और भारत में पशु क्रूरता विरोधी कानूनों को सख्त बनाने की अपील की। ​​पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य हस्तियों ने उनका पुरजोर समर्थन किया है और यह सुनिश्चित करने के लिए उनकी लड़ाई में उनका साथ दिया है कि किसी भी हाउसिंग सोसाइटी में ऐसी क्रूरता दोबारा न हो। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। 



मंजरी फडनिस कौन हैं (Who Is Manjari Fadnnis)-

10 जुलाई 1988 को जन्मी मंजरी फडनिस एक एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हैं। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, बंगाली और अन्य फिल्मों में काम किया है। बारोट हाउस, मियां बीबी और मर्डर, किस किसको प्यार करूं समेत अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।  बता दे कि 37 साल की एक्ट्रेस मंजरी फडनिस अभी सिंगल हैं। उन्होंने शादी नहीं की है। इसके बारे में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में जानकारी शेयर की थी। 

Tags:    

Similar News