जयपुर:अधिकतर लोग अपने घर में सजावटी पौधे लगाते हैं। घर में साज सज्जा का ध्यान रखना तो जरूरी है लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो वास्तु के अनुसार लाभ देते हैं। ऐसा ही एक पौधा है मोरपंखी का पौधा। मोरपंखी का पौधा घर में जोड़े से लगाने से घर में कई परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।
शास्त्रों में माना गया है कि कुछ पौधे भाग्य बदलने की क्षमता रखते हैं। ऐसा ही एक पौधा है मोरपंखी। यह औषधीय गुणों के साथ ही साथ घर का भाग्य बदल सकता है। कहा जाता है कि घर पर कोई विपत्ति आने वाली हो, तो यह पौधा उसे घर में आने नहीं देता। मोरपंखी का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है।
6 हजार साल पुराना है रक्षा बंधन का पर्व, राखी ने बचाई थी एलेग्जेंडर की जान
दरअसल ये पौधा घर में सही स्थिति में होना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में सौभाग्य में वृद्धि होती है। लेकिन अगर ये सूख जाए तो क्या करना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को हमेशा जोड़े में लगाना चाहिए। इस पौधे की देखरेख करना आवश्यक है। अगर यह पौधा किसी कारण से सूख जाए, तो इसे तुरंत हटा देना चाहिये। घर में मोरपंखी का पौधा सौभाग्यवर्धक माना जाता है।
मोरपंखी के पौधे को परिवार में सुख-शांति व आर्थिक लाभ के लिए गमले में लगाकर मुख्य द्वार पर इस प्रकार रखें कि दोनों पौधे एक-दूसरे के सामने रहें। इससे परिवार के सदस्य बुरी नजरों से बचे रहते हैं। इसके साथ ही घर पर आने वाली विपत्ति भी घर में प्रवेश नहीं कर पाती।
घर में पौधे लगाएं तो उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में बढ़ने से घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। उसी प्रकार सूख जाने पर घर में आर्थिक परेशानियां आने लगती है। इसी प्रकार मोरपंखी का पौधा घर में खुशियां और समृद्धि लाता है। इसलिए इसे सूखने से बचाना चाहिए।