Aligarh News Roundup: हीट वेव पर जिला प्रशासन अलर्ट, मुफ्त खाद्यान्न वितरण अपडेट समेत बड़ी खबरें
Aligarh News Roundup: हीट वेव अलर्ट, मुफ्त राशन वितरण, कृषि विभाग की कार्रवाई, रोजगार मेले में 443 युवाओं को नौकरी और जनगणना में खैर का रिकॉर्ड
Aligarh News Roundup: अलीगढ़ में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पेयजल व्यवस्था, शेल्टर होम में कूलर, अस्पतालों में विशेष सुविधाओं और निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं 25 मई से जून माह के लिए मुफ्त राशन वितरण अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसके साथ राशन कार्डधारकों को केवाईसी कराने की चेतावनी भी दी गई है। दूसरी ओर कृषि विभाग ने किसान की शिकायत पर खैर के बीज भंडार से कीटनाशी नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि कीटनाशी विक्रेताओं के लिए आईपीएमएस पोर्टल पंजीकरण अभियान भी तेज किया गया है। रोजगार के मोर्चे पर गगन कॉलेज में आयोजित मेले में 443 युवाओं को नौकरी का अवसर मिला। वहीं जनगणना-2027 के तहत खैर के प्रगणक योगेश कुमार पाराशर ने निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा कर प्रशासनिक सम्मान हासिल किया। पढ़िए अलीगढ़ की दिनभर की प्रमुख खबरें एक नजर में।
हीट वेव पर प्रशासन सख्त, पानी के टैंकर, अस्पतालों में विशेष व्यवस्था
जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आमजन को राहत देने और संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को व्यापक इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है। कि गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पानी के टैंकर लगाए जाएं।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा ने हीट वेव से बचाव को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया। इस दौरान शेल्टर होम, अस्पताल, सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पशुओं की सुरक्षा, जनजागरूकता अभियान और श्रमिकों की सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन से प्राप्त धनराशि का उपयोग करते हुए सभी शेल्टर होम में तत्काल कूलर, पंखे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़े मटकों के माध्यम से शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।नगर निकायों और विकास खंड कार्यालयों को निर्देशित किया गया। कि प्रमुख स्थलों पर छायादार शेड लगाए जाएं और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए पर्याप्त बेड, दवाएं, ओआरएस, कूलर, पंखे और पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विद्यालयों में छात्रों को लू से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए “क्या करें और क्या न करें” विषय पर विशेष अभियान चलाने की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा पशुपालन विभाग को गोशालाओं में पशुओं के लिए शेड, स्वच्छ पेयजल और कूलर-पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए। कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखी जाए। और दोपहर के समय अनावश्यक बिजली कटौती से बचा जाए। जलापूर्ति विभाग से पेयजल आपूर्ति और उपलब्ध टैंकरों की जानकारी लेते हुए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टैंकर लगाने के भी निर्देश दिए गए।श्रम विभाग को मजदूरों को लू से बचाने के लिए कार्य समय में बदलाव करने और सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा गया। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया। कि अग्निशमन विभाग की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार हैं। और विभाग के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों में इनवर्टर के ऊपर सामान न रखें, बिजली के तार खुले या ढीले न छोड़ें तथा छतों और टेरेस के रास्तों को अवरुद्ध न करें। उन्होंने कहा कि सतर्कता और सावधानी अपनाकर ही भीषण गर्मी और संभावित हादसों से बचाव किया जा सकता है।
अमृत-2.0 से खत्म होगी पानी की परेशानी, बिजली कनेक्शन मिलते ही नियमित जलापूर्ति
महानगर के कई इलाकों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर प्रशासन ने बड़ी राहत की जानकारी दी है। प्रशासन का कहना है। कि अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। और शेष बचे विद्युत संयोजन का काम पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में नियमित और सुचारु पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।जलकल विभाग और नगर निगम के अनुसार वर्तमान में जीवनगढ़, सराय रहमान, ऊपरकोट, शाहपुर कुतुब, भुजपुरा, जमालपुर, नगला पटवारी, सुरेंद्र नगर, संजय गांधी कॉलोनी, रावण टीला, शांति नगर कॉलोनी, निधिवन कॉलोनी, दुबे का पड़ाव, महेंद्र नगर, शाहजमाल और बन्नादेवी समेत कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति संचालन और रखरखाव का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है।प्रशासन ने बताया। कि अमृत-2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम सीमा विस्तार पेयजल योजना ग्रुप-सी के तहत क्वार्सी और धौर्रा माफी विस्तार क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य कराए गए हैं। योजना के तहत अवर जलाशयों का निर्माण, नए नलकूपों की स्थापना, पेयजल पाइपलाइन बिछाने, गृह संयोजन और अन्य आवश्यक कार्य पूरे किए जा चुके हैं।जल निगम नगरीय निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एस.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया। कि परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। और अब केवल विद्युत संयोजन का कार्य शेष है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, संबंधित क्षेत्रों में शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।उन्होंने कहा। कि योजना पूरी होने के बाद शहर के विस्तार क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वर्षों से चली आ रही जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।नगर निगम और जलकल विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर के विस्तार क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिकों को राहत देने के लिए एक तरफ वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। तो दूसरी तरफ स्थायी समाधान के लिए परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया। कि अमृत-2.0 योजना के पूर्ण होते ही संबंधित क्षेत्रों की पुरानी पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
25 मई से शुरू होगा जून माह का मुफ्त राशन वितरण, केवाईसी नहीं कराने वालों पर संकट
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में जून माह के लिए निःशुल्क राशन वितरण अभियान 25 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया। कि सभी उचित दर दुकानों पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित अवधि में राशन प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया। कि अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जाएगा, जिसमें 21 किलोग्राम गेहूं, 9 किलोग्राम चावल, 4 किलोग्राम बाजरा और 1 किलोग्राम मक्का शामिल है। हालांकि जिन दुकानों पर बाजरा और मक्का का स्टॉक उपलब्ध नहीं होगा, वहां लाभार्थियों को 21 किलोग्राम गेहूं और 14 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें 2 किलोग्राम गेहूं, 1 किलोग्राम चावल, 1 किलोग्राम बाजरा और 1 किलोग्राम मक्का शामिल रहेगा। यदि किसी उचित दर विक्रेता के पास बाजरा और मक्का उपलब्ध नहीं होगा, तो इसके स्थान पर 3 किलोग्राम गेहूं और 2 किलोग्राम चावल वितरित किए जाएंगे।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया। कि वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत पोर्टेबिलिटी सुविधा भी लागू रहेगी। इसके माध्यम से लाभार्थी देश के किसी भी जिले या अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी उचित दर दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। वितरण की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। अंतिम दिन यदि आधार प्रमाणीकरण में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो लाभार्थियों को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से भी राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं। कि सभी दुकानें निर्धारित समय पर खोली जाएं और शासन द्वारा तय मात्रा के अनुसार खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी लाभार्थी को राशन कम दिए जाने, असुविधा या किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह संबंधित उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी या जिला पूर्ति कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकता है।
साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन कार्डधारकों से विशेष अपील करते हुए कहा। कि जिन परिवारों की बेटियों का विवाह हो चुका है, वे राशन कार्ड में यूनिट स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इसके अलावा जिन लाभार्थियों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र अपने उचित दर विक्रेता के पास जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि केवाईसी नहीं कराने पर उनकी राशन यूनिटें हटाई जा सकती हैं। राशन कार्ड में यदि किसी मृत व्यक्ति का नाम दर्ज है, तो उसे भी नियमानुसार ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन देकर हटवाना जरूरी है।
शिकायत पर एक्शन, खैर के बीज भंडार से कीटनाशी के नमूने जांच को भेजे
तहसील दिवस में किसान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कृषि विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खैर क्षेत्र के एक बीज एवं कीटनाशी विक्रेता के यहां से दवा के नमूने एकत्र कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई है।
जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आईजीआरएस एवं तहसील दिवस खैर में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी को एक सप्ताह के भीतर स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।पूरा मामला खैर ब्लॉक के ग्राम भानौली निवासी किसान किशन गोपाल से जुड़ा है। किसान ने शिकायत में आरोप लगाया था कि खैर स्थित गणेश बीज भंडार से खरीदी गई दवा के इस्तेमाल के बाद उसकी अरहर एवं मूंग की फसल को नुकसान पहुंचा। किसान का कहना था। कि गलत दवा दिए जाने के कारण उसकी फसल प्रभावित हुई है।जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को कीटनाशी लाइसेंस सहायक प्रदीप कुमार ने गणेश खाद बीज भंडार, खैर पर पहुंचकर कीटनाशी अधिनियम-1968 के तहत कार्रवाई की। इस दौरान संबंधित दवा के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए।जिला कृषि विभाग की ओर से बताया गया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है। कि किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। और दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खैर में कीटनाशी विक्रेताओं का IPMS पोर्टल पर पंजीकरण, 24 को इगलास में विशेष शिविर
किसानों को गुणवत्तायुक्त और सुगमता से कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा कीटनाशी विक्रेताओं के लिए आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशों के क्रम में ब्लॉक स्तरीय कृषि रक्षा इकाइयों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कीटनाशक विक्रेताओं को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जा सके।जिला कृषि रक्षा अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया। कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार शनिवार को विकास खंड खैर में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कीटनाशी लाइसेंस सहायक प्रदीप चौहान द्वारा क्षेत्र के कीटनाशक विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकृत किया गया तथा उन्हें पोर्टल की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने कीटनाशक विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक असुविधा से बचने के लिए सभी विक्रेता जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 24 मई, रविवार को विकास खंड इगलास में भी इसी प्रकार का विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।
खैर स्थित कृषि रक्षा इकाई में आयोजित शिविर के दौरान विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में चौधरी खाद बीज भंडार खेड़ा सत्तू के राकेश कुमार भारद्वाज, कृषि रक्षा केंद्र खैर के धीरेंद्र भारद्वाज, ओम साईं खाद बीज भंडार खैर के अतुल कुमार, चौहान खाद भंडार उमरी मोड़, ओम ट्रेडर्स बिजलीघर के सामने खैर के शीशपाल सिंह, सुनील कुमार, अनिल कुमार उमरी मोड़ सहित कृषि रक्षा इकाई प्रभारी हेमंत कुमार, प्राविधिक सहायक जोगिंदर सिंह और गौरव सिंह भी मौजूद रहे।
कृषि विभाग का यह अभियान किसानों तक बेहतर गुणवत्ता के कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और विक्रेताओं को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
गगन कॉलेज में नौकरी की बहार: उमड़ी युवाओं की भीड़, 443 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
जनपद के युवाओं के लिए शनिवार का दिन खुशखबरी लेकर आया, जब गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेले में सैकड़ों युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिला। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में कुल 574 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 443 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन किया गया।रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर एवं गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी अलीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 25 कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।कार्यक्रम का शुभारंभ गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक गगन शर्मा एवं क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी डॉ. पी.पी.सी. शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव चौधरी ने अभ्यर्थियों को करियर काउंसलिंग प्रदान करते हुए उन्हें रोजगार और भविष्य की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।मेले के दौरान मेला प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह एवं गिरीश चंद्र शर्मा, प्लेसमेंट अधिकारी गगन कॉलेज द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों के प्रतिनिधियों से मौके पर ही ऑफर लेटर वितरित कराए गए। ऑफर लेटर मिलने के बाद चयनित युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।इसके साथ ही मॉडल करियर सेंटर अलीगढ़ के यंग प्रोफेशनल शुभम शर्मा ने अभ्यर्थियों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल के बारे में जागरूक किया तथा मौके पर उनका एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया।इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह, सोरन सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सुश्री मिनर्वा शर्मा, डॉ. अंशु सक्सेना सहित गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। रोजगार मेले के सफल आयोजन से युवाओं में रोजगार के प्रति नई उम्मीद और उत्साह देखने को मिला।
जनगणना-2027 में खैर के योगेश का कमाल, तय समय से पहले पूरा किया काम
जनपद मे जनगणना-2027 के अंतर्गत तहसील खैर में एक प्रगणक ने अपने कार्य से मिसाल कायम कर दी है। तहसील खैर के प्रगणक योगेश कुमार पाराशर ने मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशासनिक स्तर पर सराहना की गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया।
शनिवार को कार्य की सफलता पर चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार खैर ने योगेश कुमार पाराशर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार अवनीश कुमार ने कहा। कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में समयबद्धता, शुद्धता और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे कार्यों से न केवल प्रशासनिक कार्यों को गति मिलती है, बल्कि अन्य कर्मचारियों और प्रगणकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा। कि योगेश कुमार पाराशर द्वारा जिम्मेदारी और लगन के साथ किए गए कार्य से यह साबित होता है। कि यदि पूरी निष्ठा से काम किया जाए तो कठिन लक्ष्य भी समय से पहले हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई। कि अन्य प्रगणक भी इससे प्रेरणा लेकर अपने कार्यों को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे।
तहसीलदार ने सभी प्रगणकों से जनगणना-2027 अभियान को सफल बनाने के लिए ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। जनगणना अभियान को देश के विकास और योजनाओं के निर्माण का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी सफलता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
लोक अदालत को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, विधिक जागरूकता
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक विधिक जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री साक्षी गर्ग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।शिविर के दौरान आगामी अगस्त माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित एवं सरल निस्तारण कराया जा सकता है, जिससे लोगों को न्याय पाने में आसानी होती है।विधिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्धन एवं जरूरतमंद वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाना रहा। इस दौरान दिव्यांगजन, श्रमिक, बच्चे, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग सहित अन्य पात्र लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें उपलब्ध कानूनी सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़े टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही लोगों द्वारा पूछे गए कानूनी सवालों और समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए। उन्हें उचित परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा करते हुए लोगों से अपील की गई। कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और लोक अदालत जैसी सुविधाओं का लाभ लेकर अपने विवादों का सरल एवं त्वरित समाधान कराएं।
इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवक सईदा खातून, सत्यप्रकाश गोयल एवं कोल पीएलवी सोनम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।