Baghpat बड़ौत में सनसनी: पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर पिता-पुत्र की हत्या, व्यापारियों ने लगाया जाम

Baghpat News : बड़ौत में दिनदहाड़े टेंट व्यवसायी और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या, व्यापारियों ने हाईवे जाम कर जताया आक्रोश।

By :  Paras Jain
Update:2026-06-09 21:28 IST

Baghpat Double Murder Case

Baghpat News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली खबर सामने आई है। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बस स्टैंड पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक टेंट व्यवसायी के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस भीषण हमले में टेंट व्यवसायी और उनके बेटे की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


दरअसल, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने पूरे गैंग के साथ मिलकर बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित टेंट व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर धावा बोला। पुरानी रंजिश या रंगदारी के विवाद में बदमाशों ने पूरे परिवार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गई इस अंधाधुंध गोलीबारी में कुल चार लोगों को गोली लगी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही टेंट व्यवसायी 55 वर्षीय सोहनलाल अग्रवाल और उनके 30 वर्षीय बेटे विकास ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। वहीं, इस क्रॉस फायरिंग या हिंसक झड़प में हमलावर हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी भी गोली लगने से घायल हुआ है, जिसका पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।

हाईवे जाम, पुलिस के खिलाफ तीखा आक्रोश....

बागपत। पुलिस चौकी के बिल्कुल पास हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों और जनता में जबरदस्त गुस्सा है। घटना से नाराज व्यापारियों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया है। मौके पर बड़ौत कोतवाली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस की नाक के नीचे इतनी बड़ी वारदात हो गई और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

लाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। स्थिति को नियंत्रण में करने और जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहन छानबीन की जा रही है और घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

दिनदहाड़े बड़ौत में हुए इस गोलीकांड और दो लोगों (पिता व पुत्र) की मौत से परिजनों व क्षेत्रवासियों में आक्रोश दिखाई दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा पर भी उन्होंने कड़े सवाल उठाते हुए मौजूद पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई।

------------------------

बाइट: अनिल, मृतक का भाई

बाइट: अंकित, परिजन

बाइट : बिट्टू गर्ग, स्थानीय निवासी

बाइट : आलोक आर्य, स्थानीय निवासी

Tags:    

Similar News