Jalaun News: पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से रोडवेज एआरएम की कथित अभद्रता का वीडियो वायरल

Jalaun News: जालौन के उरई बस स्टेशन पर पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों और रोडवेज एआरएम के बीच कथित अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और प्रशासन जांच की बात कह रहा है।

By :  Afsar Haq
Update:2026-06-09 18:57 IST

Jalaun News

Jalaun News: उरई बस स्टेशन पर पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों और रोडवेज प्रशासन के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के एआरएम पर अभ्यर्थियों के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान टिकट को लेकर अभ्यर्थियों और बस स्टेशन स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और मामला विवाद में बदल गया। वायरल वीडियो में एआरएम द्वारा अभ्यर्थियों को कथित रूप से धमकाते और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए देखा जा रहा है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की सुगम यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, लेकिन मौके पर हुई इस घटना ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। आम जनता का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं के साथ इस तरह का व्यवहार अनुचित है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Tags:    

Similar News