Jaunpur News: पूर्व प्रमुख की बहू ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट का मुकदमा

Jaunpur News: पीड़िता द्वारा दिए गए तहरीर में जिक्र किया गया है कि पूर्व प्रमुख नीलम राजेश सिंह बहुत ही लालची और राजनीतिक किस्म की महिला है, इनके दो पुत्र डॉ अरुण सिंह और विपिन सिंह है बड़ा बेटा डाक्टर अरुण सिंह जौनपुर में एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं।;

Update:2025-02-27 20:24 IST

Jaunpur News (Image From Social Media)

Jaunpur News: सुरेरी विकासखंड रामपुर की पूर्व ब्लाक प्रमुख नीलम राजेश सिंह की बहू ने अपने ससुरारी जनों पर मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता द्वारा दिए गए तहरीर में जिक्र किया गया है कि पूर्व प्रमुख नीलम राजेश सिंह बहुत ही लालची और राजनीतिक किस्म की महिला है, इनके दो पुत्र डॉ अरुण सिंह और विपिन सिंह है बड़ा बेटा डाक्टर अरुण सिंह जौनपुर में एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं।

पीड़िता का आरोप है जेठ पीड़िता पर गलत नजर रखता था। तथा पति व जेठ नसेड़ी किस्म के है और दोनों के कई लड़कियों से संबंध भी है। तथा ससुरालीजनो पर दहेज में स्कॉर्पियो की मांग करने व प्रताड़ित करने तथा धमकी देने का भी आरोप लगायी है।

वही पूर्व प्रमुख के बड़े पुत्र डॉ अरुण सिंह की पहली पत्नी ने भी इन लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिनों पश्चात बड़े पुत्र और पुत्रवधू का तलाक भी हो गया था। यह भी आरोप है कि इनके सास ससुर जेठ और पति पर यह तीसरी बहु दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कराई है।

यह भी आरोप लगाया है कि उनकी सांस पूर्व प्रमुख नीलम सिंह पीड़िता को पुत्री पैदा होने पर ताना मारने सहित प्रताड़ित भी करती रहती हैं। वही पूर्व प्रमुख सहित परिवार जनों पर हुआ मुकदमा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है।

पीड़िता ने कानपुर के रेल बाजार कैंट थाने में तहरीर दी थी। जहां तहरीर के आधार पर पति विपिन राजेश सिंह, सास पूर्व प्रमुख नीलम सिंह, ससुर राजेश सिंह और जेठ डॉक्टर अरुण सिंह पर धारा 173 बी एन एस एस के तहत 498A, 323, 504, 506, 354 व दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत 3 और 4 का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News