Lucknow News: UPMRC स्टेशनों पर महिला यात्रियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर: मिशन कवच के तहत 50 हजार महिलाओं और बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और हम राही फाउंडेशन के सहयोग से लखनऊ के मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के आत्मरक्षा कौशल और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक तीन दिवसीय अभियान शुरू किया गया है।;

Update:2025-02-27 21:12 IST

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow News: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और हम राही फाउंडेशन के सहयोग से लखनऊ के मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के आत्मरक्षा कौशल और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक तीन दिवसीय अभियान शुरू किया गया है। यह पहल यात्रियों के बीच सुरक्षित यात्रा वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

पहले दिन के सत्रों में सक्रिय भागीदारी

इस अभियान के पहले दिन राजधानी के भूतनाथ, लेखराज, आईटी और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशनों पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षित पेशेवरों ने इन सत्रों का नेतृत्व किया। जहां यात्रियों के साथ इंटरैक्टिव आत्मरक्षा प्रदर्शन और जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया। इन सत्रों में आत्मरक्षा तकनीक, कानूनी अधिकार और यौन शोषण के अलावा उत्पीड़न से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई।

महिला यात्रियों ने की सराहना

इन जागरूकता सत्रों में यात्रियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इस पहल की सराहना की। विशेष रूप से महिला यात्रियों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया, जो उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हैं। 27 फरवरी से शुरू हुआ यह अभियान अगले दो दिनों तक हजरतगंज, हुसैनगंज, चारबाग, आलमबाग, सिंगार नगर और कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशनों पर जारी रहेगा।

महिलाओं और बच्चों के लिए एक बड़ा कदम

गौरतलब है कि हम राही फाउंडेशन ने मिशन कवच के तहत उत्तर प्रदेश भर में 50 हजार महिलाओं और बच्चों तक पहुंचने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इस पहल का उद्देश्य यौन अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के कौशल से लैस करना है।

यूपीएमआरसी की सुरक्षा प्रतिबद्धता

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि हम राही फाउंडेशन के साथ इस सहयोग के माध्यम से महिलाओं और कमजोर समूहों को आत्मरक्षा कौशल और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता मुहैया कराना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को सभी के लिए सुरक्षित स्थान बनाना है, और ऐसी पहलें सुरक्षित आवागमन वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Tags:    

Similar News