Sitapur News: सीतापुर में भाजपा नेता को गोली मारकर फरार हुए दबंग, लखनऊ रेफर
Sitapur News: सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में भाजपा नेता सुखदीप सिंह को चुनावी रंजिश में बाइक सवार तीन आरोपियों ने गोली मारी, हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया।
सीतापुर में भाजपा नेता को गोली मारकर फरार हुए दबंग, लखनऊ रेफर (Photo- Newstrack)
Sitapur News: यूपी के सीतापुर में भाजपा नेता सुखदीप सिंह को देर शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मार दी।पीठ में गोली लगने से भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गया।सुखदीप सिंह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला मंत्री है। घटना के पीछे पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश बताई जा रही है।
भाजपा नेता सुखदीप को हमलावरों ने उस समय गोली मारी जब वह अपने पुराने घर से नए घर जा रहा था।भाजपा नेता सुखदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।हमले के पीछे अजय यादव,धर्मेंद्र यादव और अरुण यादव का हाथ होना बताया जा रहा है। एसपी अंकुर अग्रवाल के मुताबिक घायल सुखदीप के खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज है।यह पूरा मामला हरगांव थाना क्षेत्र बनिहार गांव का है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला मंत्री हैं सुखदीप सिंह
बताते चले कि बनिहार गांव का रहने वाले सुखदीप सिंह जो कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला मंत्री हैं। मंगलवार शाम को वह अपने पुराने घर से नए घर को जा रहा था तभी घर से कुछ दूरी पर चुनावी रंजिश रखने वाले अजय यादव, धर्मेंद्र यादव और अरुण यादव एक ही बाइक पर सवार होकर पहुंचे और सुखदीप को रोककर जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग कर दी।
फायरिंग के दौरान एक गोली सुखदीप सिंह की पीठ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल सुखदीप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।वही पूरे मामले को लेकर एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सुखदीप के खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज है।घटना के हर पहलू को लेकर जांच की जा रही है।