×

14 October 2021 Ka Rashifal: इन राशियों को रहना होगा अलर्ट, 2 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, जानिए अपना आज का राशिफल

14 October 2021 Ka Love Rashifal : प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 Oct 2021 5:21 AM GMT (Updated on: 13 Oct 2021 6:05 AM GMT)
14 October 2021 Ka Rashifal:
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

14 October 2021 Ka Rashifal राशिफल आज का राशिफल १४ अक्टूबर २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

14 अक्टूबर गुरुवार तिथि नवमी शुक्ल पक्ष चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा। आज नवरात्रि का नौवां दिन और मां सिद्धिदात्री की आराधना का समय रहेगा। आज मां को कमल का पुष्प, बिन्दी अर्पित करें। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 15 गुरुवार आज की भविष्यवाणी......



14 October 2021 Rashifal आज का मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए आज के दिन जातक पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में कलेश हो सकता है । आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक तथा अन्य प्रश्नो के कारण भी जातक का मन उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखिएगा।

  • मेष राशि धन-संपत्ति (Money) मेष राशि वाले काम को लेकर बदनामी हो सकती है।
  • मेष राशि सेहत (Health) मेष राशि वाले सेहतमंद रहकर छुट्टियों का आनंद लेंगे।
  • मेष राशि करियर ( Career) मेष राशि वाले ऑफिस के काम में मन नहींं लगेगा।
  • मेष राशि प्यार (Love) मेष राशि वाले निजी संबंधों पर साथियों की नजर रहेगी।
  • मेष राशि परिवार (Family) मेष राशि के जातक परिवार के साथ गरबा का आनंद लेंगे।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) मेष राशि वाले हवन करें और कन्या पूजन करें।
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) मेष राशि के जातक आज आपको राजनीतिक सफलता मिल सकती है।
  • मेष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, नारंगी



14 October 2021 Rashifal आज का वृष राशिफल : वृष राशि आज के दिन जातक भागीदारो के साथ भी व्यवहार में मतभेद का निर्माण हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।व्यवसाय के क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना अधिक हैं। कलीग्स का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा।

  • वृष राशि धन-संपत्ति (Money) वृष राशि वाले निवेश और शेयर सट्टा के लिए बेहतरीन दिन है।
  • वृष राशि सेहत ( Health) वृष राशि सेहत सामान्य रहेगा।
  • वृष राशि करियर (Career) वृष राशि वाले जातक काम को लेकर मन नहीं लगेगा।
  • वृष राशि प्यार (Love) वृष राशि के जातक जो यंग है उनके लिए निजी संबंधों में प्रगाढ़ता लाने वाला दिन है।
  • वृष राशि परिवार (Family) वृष राशि वाले परिवार के साथ मिलकर देवी दुर्गा की आराधना करेंगे।
  • वृष राशि का उपाय ( Remedy) वृष राशि के जातक 9 कन्याओं को महावर और मेहंदी दान दें।
  • वृष राशि का पूर्वाभास ( Forecast) वृष राशि वाले कारोबार में तरक्की की संभावना है।
  • वृष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) सफेद, 2




14 October 2021 Rashifal आज का मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन शारीरिक और मानसिक रुप से भी जातक स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग है। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी।जातक के विचारों व वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बनेगा

  • मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) मिथुन राशि के जातक माता पक्ष से धन का लाभ होगा।
  • मिथुन राशि सेहत ( Health ) मिथुन राशि वाले भौगदौड़ से सेहत पर ्असर पड़ेगा।
  • मिथुन राशि करियर (Career) मिथुन राशि के जातक अच्छी नौकरी मिलने से खुशियां दोगुनी होगी।
  • मिथुन राशि प्यार (Love) मिथुन राशि वाले प्यार भरे रिश्तों में प्यार बना रहेगा।
  • मिथुन राशि परिवार ( Family) मिथुन राशि वाले अपने परिवार के लोगों के साथ त्योहार का आनंद लेंगे।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मिथुन राशि वाले मां दुर्गा को सुहाग की पोटली चढ़ाये।
  • मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) मिथुन राशि वाले आप जितनी उंचाई पर चढ़ेंगे अकेले होते जायेंगे।
  • मिथुन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) पीला, 7

14 October 2021 Rashifal आज का कर्क राशिफल : कर्क राशि के जातक आज के दिन परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक न हीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढना होगा। अजीर्ण की पीडा़ होने से खान-पान में ध्यान रखें। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी।परिवार के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी । शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता के कारण क्रोध की स्थिति रहेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है

  • कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) कर्क राशि वाले व्यवसायिक रफ्तार धीमी रहेगी।
  • कर्क राशि सेहत ( Health) कर्क राशि वाले सेहत का ख्याल रखें।
  • कर्क राशि करियर ( Career) कर्क राशि के जातक ऑफिस में फेस्टिवल का माहौल रहेगा।
  • कर्क राशि का प्यार (Love) कर्क राशि वाले जातक दिल के मामले में दूरी अच्छी रहेगी।
  • कर्क राशि परिवार ( Family) कर्क राशि वाले आपके परिवार के लोगों का विवाद हो सकता है।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) कर्क राशि के जातक दुर्गा देवी के 32 नामों का जप करें।
  • कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) कर्क राशि वाले लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे।
  • कर्क राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, सफेद

14 October 2021 Rashifal आज का सिंह राशिफल : सिंह राशि के लिए आज के दिन जातक धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा की समस्या रहेगा।नए काम का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। प्रियजनो के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा।

  • सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) सिंह राशि वाले जातक आज धन की हानि हो सकती है संभलकर रहें।
  • सिंह राशि सेहत ( Health) सिंह राशि वाले सेहत अच्छा रहेगा।
  • सिंह राशि करियर (Career) सिंह राशि के जातक अगर सेल्समेन के काम से जुड़े हैं तो काम का प्रेशर अधिक रहेगा।
  • सिंह राशि प्यार ( Love) सिंह राशि वाले आपको प्यार का एहसास होगा और साथी के प्रति सम्मान बढ़ेगा।
  • सिंह राशि परिवार ( Family)आज सिंह राशि दोस्तो के साथ मस्ती व मुलाकात हो सकती है।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) सिंह राशि के जातक मंदिर जायें, धार्मिक ग्रंथ का दान करें।
  • सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) सिंह राशि के जातक का भाग्योदय होगा।
  • सिंह राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4 , गुलाबी

14 October 2021 Rashifal आज का कन्या राशिफल : कन्या राशि वाले जातक का आज के दिन परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा।

  • कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) कन्या राशि व्यवसाय में साझेदारी से बचें।
  • कन्या राशि सेहत ( Health) कन्या राशि सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
  • कन्या राशि करियर ( Career) कन्या राशि वाले पढाई और काम पर माहौल का असर दिखेगा।
  • कन्या राशि प्यार ( Love) कन्या राशि के जातक को दोस्तों के साथ घूमने और मस्ती का मौका मिलेगा।
  • कन्या राशि परिवार ( Family) कन्या राशि वाले घर में धार्मिक आयोजन होंगे।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) कन्या राशि के जातक कन्याओं को भोजन करवायें।
  • कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) कन्या राशि आध्यात्मिकता जातक को शांति की ओर ले जाएगी।
  • कन्या राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 9, लेमन

14 October 2021 Rashifal आज का तुला राशिफल : तुला राशि के जातक के लिए आज आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी है । परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह हैं।.

  • तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) तुला राशि वाले जातक नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
  • तुला राशि सेहत ( Health) तुला राशि वाले आप खान पान पर ध्यान दें।
  • तुला राशि करियर ( Career) तुला राशि वाले नौकरी में छुट्टी नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा।
  • तुला राशि प्यार ( Love) तुला राशि वाले आप प्यार और संबंधों से दूर रहेंगे।
  • तुला राशि परिवार ( Family) तुला राशि वाले जातक घर से दूर रहने की कमी खलेगी।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) तुला राशि के जातक दुर्गा देवी को सिंदूर चढायें और आशीर्वाद मांगें।
  • तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) आज जातक आत्मनियंत्रण की स्थिति रहेगी ।
  • तुला राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)1, नीला।


14 October 2021 Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि वाले आज के दिन जातक कोर्ट-कचहरी अव पैतृक संपत्ति की झंझट में जातक न पड़े। आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के वियोग का समय आ सकता है। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखिएगा।

  • वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( money ) वृश्चिक राशि वाले लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा। गलतफहमी से दूर रहें।
  • वृश्चिक राशि सेहत ( Health ) वृश्चिक राशि वाले सेहत का ख्याल रखें।
  • वृश्चिक राशि करियर ( Career) वृश्चिक राशि वाले जातक का नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
  • वृश्चिक राशि प्यार ( Love) आज वृश्चिक राशि के जातक प्यार में साथी का साथ में मिलेगा।
  • वृश्चिक राशि परिवार ( Family) वृश्चिक राशि वाले परिवार के मांगलिक आयोजन में शामिल होंगे।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) वृश्चिक राशि के जातक आध्यात्मिकता जातक को शांति की ओर ले जाएगी।
  • वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast ) वृश्चिक राशि वाले आज आय की स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, लाल

14 October 2021 Rashifal आज का धनु राशिफल : धनु राशि वाले जातक मानसिक तनाव व झंझटों से बचें। दोस्तों और सामाजिक कामों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन का खर्च करना पडेगा। फिर नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में लाभदायी रहेंगे। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। बडों का सहयोग भी मिलेगा।

  • धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) धनु राशि के जातक सामाजिक कामों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा।
  • धनु राशि सेहत ( Health) धनु राशि वाले सेहत का ध्यान रखें।
  • धनु राशि करियर ( Career) धनु राशि वाले शिक्षण के क्षेत्र में नाम कमायेंगे।
  • धनु राशि प्यार ( Love) धनु राशि वाले वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी।
  • धनु राशि परिवार (Family) धनु राशि वाले पूजा पाठ में मन लगेगा।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) धनु राशि वाले सप्तशती का पाठ करें।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) धनु राशि के जातक पत्नी को सहयोग मिलेगा।
  • धनु राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4, केसरिया।

14 October 2021 Rashifal आज का मकर राशिफल : मकर राशि वाले आज का दिन जातक को दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हे मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। यात्रा स्थानांतरण और पर्यटन के योग बनेंगे।दिन शुभ फलदायी है। व्यवसाय करनेवालों के लिए बहुत लाभदायी रहेगा। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।

  • मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) मकर राशि वाले जातक व्यवसाय में पदोन्नती के भी योग है।
  • मकर राशि सेहत ( Health) मकर राशि के जातक जीवनसाथी और बच्चों की सेहत का ख्याल रखें।
  • मकर राशि करियर ( Career) मकर राशि वाले जातक नई नौकरी के लिए प्रयासरत रहेंगे।
  • मकर राशि प्यार ( Love) मकर राशि वाले निजी संबंधों में दरार आएंगे।
  • मकर राशि परिवार ( Family) मकर राशि के जातक परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करेंगे।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) मकर राशि के जातक कीलक, कवच और अर्गला का पाठ करें।
  • मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) मकर राशि के जातक उधार देने से बचें।
  • मकर राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, लाल

14 October 2021 Rashifal आज का कुंभ राशिफल : कुंभ राशि के लिए आज के दिन जातक के लिए प्रतिकूलता लेकर आएगा, मानसिक रुप से क्रोधी और शारीरिक रुप से शिथिल होने का अनुभव मिलेगा। काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और कलीग्स का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।संतानों के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें।

  • कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) कुंभ राशि वाले अपने काम की सिक्रेट बताने से बचें।
  • कुंभ राशि सेहत ( Health) कुंभ राशि वाले जातक गुस्से से बच्चे।
  • कुंभ राशि करियर ( Career) कुंभ राशि के जातक विदेश जाने का मौका मिलेगा।
  • कुंभ राशि प्यार ( Love) आज कुंभ राशि के जातक प्यार के मामले में दूसरे पर विश्वास करने से बचें।
  • कुंभ राशि परिवार ( Family) कुंभ राशि वाले जातक परिवार के लोगों का व्यवहार त्योहारों का मौसम खराब करेगा।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) कुंभ राशि के जातक वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए मां सिद्धिदात्री की पूजा करें।
  • कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) कुंभ राशि के जातक बड़ों के आशीर्वाद से नया काम शुरू कर सकते हैं।
  • कुंभ राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 2, लाल

14 October 2021 Rashifal आज का मीन राशिफल : मीन राशि के जातक आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बना रहेगा। क्रोध पर भी संयम रखना पडेगा। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में लड़ाई न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे।

  • मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) मीन राशि के जातक धन खर्च होगा।
  • मीन राशि सेहत ( Health) मीन राशि वाले सेहत सामान्य रहेगा।
  • मीन राशि करियर ( Career) मीन राशि वाले लोगों का आपसे काम को लेकर मतभेद होता है।
  • मीन राशि प्यार ( Love) मीन राशि वाले अपने प्यार को मनाने के लिए दिन रात एक कर देंगे।
  • मीन राशि परिवार ( Family) मीन राशि वाले परिवार में विरोधी सक्रिय रहेंगे, बेमन के एक दूसरे के साथ रहेंगे।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) मीन राशि के जातक कन्याओं को हलवा पूड़ी खिलायें।
  • मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) मीन राशि के जातक धन लगाने से पहले विचार कर लें।
    • मीन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 6,हरा।

    आनेवाला कल 15 अक्टूबर 2021 का राशिफल व भविष्यवाणी

आनेवाला कल 15 अक्टूबर शुक्रवार, तिथि- दशमी पक्ष-शुक्ल, चन्द्रमा मकर और कुंभ राशि में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 15 अक्टूबर शुक्रवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 15 अक्टूबर 2021( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वालों के लिए आने वाले कल के दिन आर्थिक मामलो में आपके लिए संतोषजनक समय रहेगा। एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बनेंगे। आज आप बस थोड़ी शांति रख लें आपका अच्छा समय फल देने वाला रहेगा। बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।....

कल का वृष राशिफल 15 अक्टूबर 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) वृष राशि आने वाला कल के दिन जातक किसी को प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। सफलता मिलेगी। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव और नींद की कमी रहेगी। आज जातक को बदन दर्द भी होगा।...

कल का मिथुन राशिफल 15 अक्टूबर 2021 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशि वालों के लिए कल के दिन पैसे के मामलों में सोच-समझकर फैसले लेंगे और इसका फायदा भी हो सकता है। बेहतर आर्थिक योजना पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण नुकसान करवा सकते हैं। महंगी चीजें गुम होने या उनका नुकसान होने का योग बन रहा है, सावधान रहें। कुछ महंगी चीजें भी आप खरीद सकते हैं। साथी के असंतुलित रवैये से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। ...

कल का कर्क राशिफल 15 अक्टूबर 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशि के जातक कल के दिन पैसों को लेकर धैर्य रखें। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम भी दिया जा सकता है। परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे।...

कल का सिंह राशिफल 15 अक्टूबर 2021 (Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशि के लिए कल के दिन जातक दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता।शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा, लॉटरी और सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए आप जमकर ख़र्चा कर सकते हैं। इस समय भूमि-मकान-वाहन लेने के योग भी नज़र आ रहे हैं।..

कल का कन्या राशिफल 15 अक्टूबर 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि वाले जातक का कल के दिन जातक दाम्पत्य जीवन के यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम जीवन में ग़लतफ़हमियां पैदा हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से यह समय मिला-जुला रहेगा।आपको शेयर बाजार में बहुत मुनाफा नहीं होने वाला है जमीन खरीदने की संभावना भी बन रही है।....

कल का तुला राशिफल 15 अक्टूबर 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशि के जातक के लिए कल जातक लेन-देन और निवेश में थोड़ी सावधानी जरूर रखें। कोई भरोसेमंद इंसान भी आपके साथ धोखा कर सकता है। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। किसी बड़े काम की योजना मन में नहीं है तो दिन का कुछ समय दोस्तों के साथ मनोरंजन में बीत सकता है।।...

कल का वृश्चिक राशिफल 15 अक्टूबर 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) वृश्चिक राशि वाले कल के दिन जातक पति-पत्नी के बीच गलतफहमी भी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आपकी भी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। सावधान रहें। आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन अनुकूल हो सकता है।...

कल का धनु राशिफल 15 अक्टूबर 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) धनु राशि वाले जातक जीवनसाथी का पूरा साथ व सहयोग आपको प्राप्त होगा। उनके स्वभाव में प्रेम व आध्यात्मिकता की झलक देख पाएंगे। सेहतके लिहाज से समय अच्छा बीतने वाला है।मानसिक के लिए एकाध टूर पर जाना भी संभव रहेगा। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति और नई नौकरी की तलाश में लगे हुए जातकों को सफलता मिल सकती है। ...

कल का मकर राशिफल 15 अक्टूबर 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) मकर राशि वाले कल का दिन जातक एक्स्ट्रा आय की कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। उधार लेन-देन में सावधानी रखें। जोश में आकर कहीं भी निवेश करने से बचना चाहिए। घरेलू जीवन सामान्य रुप से चलता रहेगा। आप अपना निवास स्थान बदल सकते हैं अथवा कार्यक्षेत्र के चलते घर से दूर रह सकते हैं।...

कल का कुंभ राशिफल 15 अक्टूबर 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशि के लिए कल के दिन जातक आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। शेयर बाज़ार और कमोडिटी से आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा हो सकता है। इस समय आप अपना घर बदल सकते हैं या फिर काम-धंधे के चलते परिवार से दूर रहने की संभावनाएं हैं। ...

कल का मीन राशिफल 15 अक्टूबर 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशि के जातक कल जातक पैसे कमाने के लिए आपको कई बेहतरीन मौक़े मिलेंगे, लेकिन उम्मीद के हिसाब से आपको फायदा नहीं हो पाएगा। घरेलू जीवन के लिए यह समय मंगलकारी नज़र आ रहा है। दोस्तों के साथ किसी आनंददायक स्थल की सैर का मज़ा भी आप उठाने वाले हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय सोच-समझकर चलने वाला रहेगा। संभावना है।..

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



14 october 2021 Aaj Ka Rashifa 14 अक्टूबर 2021 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies , 14 अक्टूबर का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल, aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story