×

15 January 2022 Ka Rashifal : आज का राशिफल बताएगा मेष-वृष राशि के प्रेम का हाल, जानिए बाकी राशियों के धन-संपत्ति पर सितारों की चाल

15 January 2022 Ka Love Rashifal : आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। ग्रह कैसा प्रभाव डाल रहे हैं इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 14 Jan 2022 6:13 AM GMT
15 January 2022 Ka Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

15 January 2022 Ka Rashifal आज का राशिफल १५ जनवरी २०२२ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन15 जनवरी शनिवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का दैनिक राशिफल.....


15 January 2022 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक के दांपत्य जीवन में भी तनाव बढ़ेगा। तलाक की भी स्थिति हो सकती हैं। बिजनेस व नौकरी में सामान्य रहेगा, लेकिन भविष्य की चिंता सताएगी। सेहत का ख्याल रखें।बच्चों को बाहर ना निकलनें दे। किसी रिश्तेदार से खुशी की खबर मिल सकती हैं।

  • मेष राशि धन-संपत्ति ( Money) मेष राशि वाले बिजनेस में परेशानियों का अंत होगा।
  • मेष राशि सेहत ( Health )मेष राशि वाले जातक सेहत का ध्यान रखें।
  • मेष राशि करियर (Career) मेष राशि वाले ऑफिस में विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से सामना करें।
  • मेष राशि प्यार (Love) मेष राशि वाले आज प्रेम प्रसंग के योग है।
  • मेष राशि परिवार ( Family) मेष राशि वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाएंगे, सतर्क रहें।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) मेष राशि वाले काला धागा पैर में बांधेंगे तो चोट नहीं लगेगी।
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) मेष राशि के जातक न किसी के घर जाएं और न किसी के हाथ का खाना खाएं।
  • मेष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, बैंगनी

15 January 2022 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक के लिए खुशनुमा रहेगा। घर-परिवार के सदस्यों के साथ माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन किसी काम पर खर्च अधिक हो जाने से मन में उदासी आ सकती है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्य की रूपरेखा बनेगी।

  • वृष राशि धन-संपत्ति ( Money) वृष राशि वाले जातक उधार लिया पैस आज मिल जाएगा।
  • वृष राशि सेहत ( Health )वृष राशि के जातक सेहत का ख्याल रखें, लोगों से मेल-मिलाप से बचें।
  • वृष राशि करियर (Career) वृष राशि वाले घर बैठे नौकरी चाहिए तो ये समय आपके लिए उचित हैं।
  • वृष राशि प्यार (Love) वृष राशि वाले प्रेम अनैतिकता से बचें।
  • वृष राशि परिवार ( Family) वृष राशि वाले आज जातक लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाएंगे।
  • वृष राशि का उपाय ( Remedy) वृष राशि वाले विष्णुसहस्त्रनाम का जाप करें, परिवार में समृद्धि और लाभ बना रहेगा।
  • वृष राशि पूर्वाभास (Forecast)वृष राशि वाले आज धर्म ग्रंथों का अध्ययन करें।
  • वृष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 2, गुलाबी


15 January 2022 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक को धन के मामले में नुकसान करने हैं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। संतान को बुखार और पेट संबंधी कोई रोग हो सकता है। संयमपूर्ण व्यवहार करें।लोगों से मेल-मिलाप कम करें। कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करें।

  • मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) मिथुन राशि वाले बिजनेस में ठहराव रहेगा।
  • मिथुन राशि सेहत ( Health )मिथुन राशि जातक घर से न निकलने में जातक की बेहतरी है। बच्चों का ख्याल रखें।
  • मिथुन राशि करियर (Career) मिथुन राशि वाले जातक नौकरी में प्रमोशन और यात्रा का योग है।
  • मिथुन राशि प्यार (Love) मिथुन राशि वाले जातक को पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा।
  • मिथुन राशि परिवार ( Family) मिथुन राशि वाले आज वर्तमान समय में लोगों के सहयोग के लिए आगे आएंगे, लेकिन दूर से ही मदद करें।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मिथुन राशि के जातक राधा-कृष्ण की पूजा करें, प्रेम-विवाह होगा।
  • मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast)मिथुन राशि के जातक आज घर में बच्चों के साथ और कुछ क्रिएटिव चीजों में मन लगाएं
  • मिथुन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, सफेद

15 January 2022 Ka Rashifal आज का कर्क राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक की आर्थिक स्थिति में कमी होगी। खर्च में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य से विवाद की आशंका है। पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़े होंगे। बाहर जाने से बचें। लोगों से मेल-मिलाप कम करें। किसी की मदद करें लेकिन दूरी बनाकर रखें।

  • कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) कर्क राशि वाले बिजनेस में लाभ होगा, जिनका मेडिकल , किराने या दूध-सब्जी का बिजनेस हैं।
  • कर्क राशि सेहत ( Health )कर्क राशि के जातक बाहर जाने से बचें। सेहत का ख्याल रखें।
  • कर्क राशि करियर (Career) कर्क राशि वाले नौकरी में घर से काम करेंगे। दबाव अधिक रहेंगे।
  • कर्क राशि प्यार (Love) कर्क राशि वाले जातक प्रेम में साथी पर विश्वास नहीं रहेगा।
  • कर्क राशि परिवार ( Family) कर्क राशि वाले पारिवारिक कार्यों में भी सहभागिता बढ़ेगी।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) कर्क राशि के जातक रुद्राभिषेक करवायें, शादी की समस्या का निदान होगा।
  • कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast)कर्क राशि के जातक जीवन में आये बदलाव से निजी काम प्रभावित होंगे।
  • कर्क राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 8, हरा

15 January 2022 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन इस राशि के जातक के लिए नए संबंध बनेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं, क्योंति सेहत बिगड़ेगी। पारिवारिक स्थिति में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।

  • सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) सिंह राशि वाले जातक आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें।
  • सिंह राशि सेहत ( Health )सिंह राशि वाले सेहत का ख्याल रखें।
  • सिंह राशि करियर (Career) सिंह राशि वाले जातक के लिए काम की अधिकता रहेगी।
  • सिंह राशि प्यार (Love) सिंह राशि को वाले लव पार्टनर की तलाश पूरी होगी।
  • सिंह राशि परिवार ( Family) सिंह राशि वाले आज पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) सिंह राशि वाले हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम पूरे होंगे।
  • सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast)सिंह राशि के जातक अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
  • सिंह राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, हरा

15 January 2022 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल :आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक का परिवार के साथ मतभेद होगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में वृद्धि और नए कार्य का प्रस्ताव मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। रूके कार्यों में प्रगति आएगी।

  • कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) कन्या राशि वाले आज मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
  • कन्या राशि सेहत ( Health )कन्या राशि के जातक आज सेहत का ख्याल खासतौर पर आपको रखना है।
  • कन्या राशि करियर (Career) कन्या राशि वाले जातक आज नौकरी में परेशानी बढ़ेगी।
  • कन्या राशि प्यार (Love) कन्या राशि वाले जातक संबंधों के प्रति लापरवाही ना बरतें। तनाव बढ़ सकता हैं।
  • कन्या राशि परिवार ( Family) कन्या राशि वाले परिवार के साथ मिलकर धर्म कर्म करें। पूजा मंत्र से घर और आसपास का माहौल शुद्ध करें।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) कन्या राशि के जातक आज शनिदेव की आराधना करें ,लाभदायक रहेगी।
  • कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast)कन्या राशि वाले आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे।
  • कन्या राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4, गुलाबी।

15 January 2022 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक की परिवार और ऑफिस में अहमियत बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। स्त्रियों का मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से मतभेद दूर होंगे।

  • तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) तुला राशि वाले आज किसी नए बिजनेस में निवेश करने के योग हैं।
  • तुला राशि सेहत ( Health )तुला राशि वाले आज सेहत का ख्याल रखें।
  • तुला राशि करियर (Career) तुला राशि वाले नौकरी मे सतर्क रहें, कोई आपका नुकसान पहुंचा सकता है।
  • तुला राशि प्यार (Love) तुला राशि वाले जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है।
  • तुला राशि परिवार ( Family) तुला राशि वाले परिवार के साथ खुशनूमा पल बिताएं जो आपक कम मिलते है।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) तुला राशि के जातक श्री यंत्र की पूजा करें,अगर घर में तंगहाली है तो दूर होगी।
  • तुला राशि पूर्वाभास (Forecast)तुला राशि वाले आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • तुला राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 1, आसमानी।


15 January 2022 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक के वाणी पर सयंम रखें। अत्यधिक आवेश में आकर कोई काम न करें और ना ही किसी को बुरा-भला कहें। यदि कोई आपके निर्णय या आपकी बात से सहमत ना हो तो जोर-जबर्दस्ती ना करें।

  • वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( Money) वृश्चिक राशि वाले आज बिजनेस में विकास की योजनाएं बना सकती हैं
  • वृश्चिक राशि सेहत ( Health )वृश्चिक राशि के जातक स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • वृश्चिक राशि करियर (Career) वृश्चिक राशि वाले जातक बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें।
  • वृश्चिक राशि प्यार (Love) वृश्चिक राशि वाले प्रेम में साथी के साथ अच्छा फील नहीं करेंगे।
  • वृश्चिक राशि परिवार ( Family) वृश्चिक राशि वाले जातक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। परिवार को समय नहीं दे पायेंगे।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) वृश्चिक राशि के जातक श्रीसूक्त का पाठ करेंगें तो आर्थिक तंगी दूर होगी।
  • वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast)वृश्चिक राशि के जातक घर पर रहकर भविष्य में आर्थिक लाभ के लिए योजनाएं बनाएंगे।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 8,लाल

15 January 2022 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक को आज निर्णय लेने में परेशानी महसूस होगी। मन में उलझन, भय बना रहेगा। ऐसी स्थिति में परिवार के अनुभवी और बुजुर्ग लोगों की मदद लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। बिजनेस में लाभ होगा।

  • धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) धनु राशि वाले जातक बिजनेस में विकास की योजनाएं बना सकती हैं
  • धनु राशि सेहत ( Health )धनु राशि के जातक लोगों से दूर रहकर काम करें, सेहत का खयाल रखें।
  • धनु राशि करियर (Career) धनु राशि वाले जातक परिस्थिति में नौकरी में बदलाव चाहते हैं।
  • धनु राशि प्यार (Love) धनु राशि वाले जातक अगर अविवाहित हैं, तो शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
  • धनु राशि परिवार ( Family) धनु राशि वाले जातक परिवार में खुशी और उत्सव का माहौल रहेगा।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) धनु राशि के जातक प्रदोष व्रत करें , धन-समृद्धि बढ़ेगी।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast)धनु राशि के जातक लेखन-साहित्य पठन में मन लगेगा।
  • धनु राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4, पीला

15 January 2022 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक के आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। पद-प्रतिष्ठा व -यश की प्राप्ति होगी। परिवार में कोई मंगल काम होगा। आभूषण पर पैसा निवेश करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। लेकिन डिस्टेंस बनाए रखें। और घर में बने खाने का स्वाद लेंगे। बच्चों के साथ मस्ती करेंगे।

  • मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) मकर राशि वाले जातक की खर्च की अधिकता रहेगी।
  • मकर राशि सेहत ( Health )मकर राशि वाले जातक अपने घर पर रहें, सेहत का ख्याल रखें जो दोस्त मिलना चाहते हैं उनसे भी दूरी बनाएं।
  • मकर राशि करियर (Career) मकर राशि वाले कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
  • मकर राशि प्यार (Love) मकर राशि वाले जातक वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
  • मकर राशि परिवार ( Family) मकर राशि वाले जातक परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) मकर राशि के जातक हनुमान जी पूजा करें।
  • मकर राशि पूर्वाभास (Forecast)मकर राशि के जातक कही से शोक की खबर मिल सकती हैं।
  • मकर राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 6, गहरा लाल

15 January 2022 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल : आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक के लिए काम की अधिकती रहेगी। नौकरी में साथियों का पूरा सहयोग मिलने से काम का बोझ कुछ कम होगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। मानसिक परेशानियां, चिंता कम होगी। जरूरी सामान की खरीद कर लें नहीं तो परेशानी होगी।

  • कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) कुंभ राशि वाले परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं।
  • कुंभ राशि सेहत ( Health )कुंभ राशि वाले सेहत का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें।
  • कुंभ राशि करियर (Career) कुंभ राशि वाले कानूनी विवाद पक्ष में हल अभी नहीं निकलेगा।
  • कुंभ राशि प्यार (Love) कुंभ राशि वाले साथी के साथ डेट पर जा सकते हैं।
  • कुंभ राशि परिवार ( Family) कुंभ राशि वाले आज जातक सामाजिक समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगे।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) कुंभ राशि के जातक कन्याओं को खीर खिलाएं।
  • कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast)कुंभ राशि के जातक रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे।
  • कुंभ राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)5, गुलाबी

15 January 2022 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल : आज का मीन राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक के सुख-साधनों की प्राप्ति हो सकती है। भूमि, संपत्ति, वाहन, आभूषण पर खर्च करेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक काम से जुड़े लोगों को कोई सम्मान मिल सकता है। बच्चों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन करेंगे।

  • मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) मीन राशि आज काम करने वाले लोग भी आपका टारगेट पूरा करने में मदद करेंगे।
  • मीन राशि सेहत ( Health )मीन के जातक घर में किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी आपका मन उदास हो सकता है।
  • मीन राशि करियर (Career) मीन राशि वाले नौकरी में वेतन वृद्धि और पढ़ाई में सफलता अर्जित करेंगे।
  • मीन राशि प्यार (Love) मीन राशि वाले प्रेम संबंध में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। प्रेम में तनाव हो सकता है।
  • मीन राशि परिवार ( Family) मीन राशि वाले जातक आपकी दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार और संतान को बहुत अपेक्षाएं रहेंगी।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) मीन राशि वाले तुलसी का बाग घर में लगाएं।
  • मीन राशि पूर्वाभास (Forecast)मीन राशि के जातक आज निवेश करने में सावधान रहें।
  • मीन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 9 सफेद

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

ok google aaj ka rashifal 15 january 2022 Aaj Ka Rashifa,15 जनवरी 2022 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies ,15 जनवरी का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 15 जनवरी 2022 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi, 15 january 2022

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story