×

25 October 2021 Ka Rashifal: पढ़ें आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक के जातक के लिए परफेक्ट लव पार्टनर

25 October 2021 Ka Love Rashifal : प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 Oct 2021 1:30 AM GMT (Updated on: 25 Oct 2021 1:22 AM GMT)
25 October 2021 Ka Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

25 October 2021 Ka Rashifal राशिफल आज का राशिफल २५ अक्टूबर २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

25 अक्टूबर सोमवार तिथि पंचमी राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 25 सोमवार आज की भविष्यवाणी......



25 October 2021 Rashifal आज का मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए जातक भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। आपके बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापार में भी निवेश करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है।मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से आपको लाभ मिलेगा।

  • मेष राशि धन-संपत्ति (Money) मेष राशि वाले पुराने दोस्त की मदद से लाभ मिलेगा।
  • मेष राशि सेहत (Health) मेष राशि वाले बच्चों का ख्याल रखें ।
  • मेष राशि करियर ( Career) मेष राशि वाले आज नौकरी करने वाले जातकों को धन लाभ होगा।
  • मेष राशि प्यार (Love) मेष राशि वाले जातक खुद की राशि के जातक से प्रेम करेंगे तो जीवन खुशनुमा बना रहेगा।
  • मेष राशि परिवार (Family) मेष राशि के जातक परिवार के सहयोग से जमीन जायजाद खरीदेंगे।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) मेष राशि वाले शंख से घर के हर कोणे के शुद्ध करेंगे तो परेशानी खत्म होगी।
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) मेष राशि वाले व्यवसाय के लिए समय अनुकूल है, खूब धन कमाएंगे।
  • मेष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, नारंगी

25 October 2021 Rashifal आज का वृष राशिफल :वृष राशि आज के दिन जातक आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है।अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी।सफलता देने वाला होगा। अपने पुराने घर को नया रुप देंगे। पिता की संपति से लाभ की उम्मीद रख सकते हैं। आलस्य से परेशान रहेंगे,किसी काम में मन नहीं लगेगा। सेहत भी खराब है। वैवाहिक जीवन में प्यार ही प्यार रहेगा।

  • वृष राशि धन-संपत्ति (Money) वृष राशि वाले जातक आज अपने व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे ।
  • वृष राशि सेहत ( Health) वृष राशि वाले जातक सेहत बढ़िया रहेगी ।
  • वृष राशि करियर (Career) वृष राशि वाले जातक काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं, लाभदायक रहेगी।
  • वृष राशि प्यार (Love) वृष राशि के जातक मेष व स्वराशि के जातक का चुनाव करेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • वृष राशि परिवार (Family) वृष राशि वाले निजी रिश्तों और परिवार के साथ समझदारी से काम लें।
  • वृष राशि का उपाय ( Remedy) वृष राशि के जातक घर में किसी धार्मिक ग्रंथ का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • वृष राशि का पूर्वाभास ( Forecast) वृष राशि वाले शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
  • वृष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) सफेद, 2

25 October 2021 Rashifal आज का मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन जातक इस राशि के अच्छा होगा। परीक्षा व नौकरी में उत्साह उत्साह काम बनेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलेगा। भवन व वाहन संघर्ष करना पड़ेगा। सेहत से परेशान रहेंगे। ...

  • मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) मिथुन राशि के जातक आभूषण से जुड़े व्यवसायियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।
  • मिथुन राशि सेहत ( Health ) मिथुन राशि के जातक सेहत ख्याल रखे।
  • मिथुन राशि करियर (Career) मिथुन राशि वाले जातक की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे।
  • मिथुन राशि प्यार (Love) मिथुन राशि वाले जातक स्वराशि के लोगों से प्यार करने से जीवन सुखद रहेगा।
  • मिथुन राशि परिवार ( Family) मिथुन राशि वाले आज परिवारिक रिश्तों में खटास आने की संभावना है।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मिथुन राशि वाले गंगाजल डालकर स्नान करेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) मिथुन राशि वाले जातक पुरातन में की गई अपनी गलतियों से सीखेंगे।
  • मिथुन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) पीला, 7



25 October 2021 Rashifal आज का कर्क राशिफल : कर्क राशि के जातक जातक गृहस्थ जीवन सबकुछ अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। परिवार के साथ तालमेल बना कर रखेंगे। नौकरी में संघर्ष की स्थिति रहेगी। बिजनेस में किसी का हस्तक्षेप ना हो। सेहत बढ़िया है।

  • कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) कर्क राशि वाले जातक व्यवसाय में विस्तार और धन लगाने की योजना पर विराम लगा दें।
  • कर्क राशि सेहत ( Health) कर्क राशि वाले जातक मौसम में बदलाव सेहत पर असर डाल सकता है।
  • कर्क राशि करियर ( Career) कर्क राशि के जातक की नौकरी पर ग्रहों का गहरा असर रहेगा।
  • कर्क राशि का प्यार (Love) कर्क राशि वालेकुंभ राशि के जातक से प्यार जीवन के खुशनुमा बनाएगा।
  • कर्क राशि परिवार ( Family) कर्क राशि वाले जातक घर-परिवार से आर्थिक लाभ मिलेगा।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) कर्क राशि के जातक दही बड़ा या कोई सफेद चीज खिलाएंगे तो लाभ होगा।
  • कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) कर्क राशि वाले गर्भवती स्त्रियों को सावधान रहने की जरूरत है।
  • कर्क राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, सफेद

25 October 2021 Rashifal आज का सिंह राशिफल : सिंह राशि के लिए आज के दिन जातक दाम्पत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। संतान की ओर से सफलता के योग है। कहीं न कही से धन लाभ होगा। नौकरी व बिजनेस के क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) सिंह राशि वाले जातक को व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

  • सिंह राशि सेहत ( Health) सिंह राशि वाले घूटनों के मरीज सतर्क रहें तो अच्छा रहेगा।
  • सिंह राशि करियर (Career) सिंह राशि वाले जातक को विदेशी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलेगा।
  • सिंह राशि प्यार ( Love) सिंह राशि वाले आज जातक साथी के साथ अंतरंग पलो का आनंद लेगे।
  • सिंह राशि परिवार ( Family)आज सिंह राशि के जातक कर्क, मीन व स्वाराशि में साथी चुने तो जीवन हसीन रहेगा।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) सिंह राशि के जातक मेन गेट पर फूलों का तोरण लगाएं तो लाभ मिलेगा।
  • सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) सिंह राशि के जातक दूसरों पर विश्वास ना करें धोखा खा सकते हैं।
  • सिंह राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4 , गुलाबी

25 October 2021 Rashifal आज का कन्या राशिफल : कन्या राशि वाले जातक के दिन सेहत बढ़िया है। सकारात्मक सोच से कामयाबी इस राशि के जातक के लिए मंगलवार को मिलने वाली है। जो विवाह योग्य है उनका रिश्ता तय हो सकता हैं। किसी यात्रा पर जाने के योग है। बिजनेस व नौकरी में स्थिति सामान्य है।

  • कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) कन्या राशि वाले जातक को मेहनत का फल मिलेगा।
  • कन्या राशि सेहत ( Health) कन्या राशि के जातक पैरों में दर्द से परेशानी होगी।
  • कन्या राशि करियर ( Career) कन्या राशि वाले नौकरी में रुका हुआ पैसा या सैलरी मिलेगी तो अच्छा लगेगा।
  • कन्या राशि प्यार ( Love) कन्या राशि के आज स्वराशि के साथ सिंह राशि के जातक से प्रेम संबंध मधुर बनेगा।
  • कन्या राशि परिवार ( Family) कन्या राशि वाले दोस्तों और परिवार के साथ मधुर संबंध बनेंगे।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) कन्या राशि वाले बेलपत्र के 7 पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाएं।
  • कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) कन्या राशि के जातक परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है।
  • कन्या राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 9, लेमन

25 October 2021 Rashifal आज का तुला राशिफल : तुला राशि के जातक के लिए आज बिजनेस में नए अवसर मिलने वाला है। नौकरी व ऑफिस में अधिकारियों की बातों पर अमल करके सफलता पाएंगे। आज आकस्मिक लाभ मिलेगा।, प्रेम संबंधों मे निकटता बनी रहेगी। उचित खान-पान से सेहत बढ़िया रहने वाला है।

  • तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) तुला राशि वाले व्यवसाय में उधार से बचें।
  • तुला राशि सेहत ( Health) तुला राशि वाले सेहत खराब हो सकती हैं ।
  • तुला राशि करियर ( Career) तुला राशि वाले कार्यस्थल में अधिकारियों का कोपभाजन बनना पड़ सकता है।
  • तुला राशि प्यार ( Love) तुला राशि वाले वृष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक उत्तम साथी बनेंगे।
  • तुला राशि परिवार ( Family) तुला राशि परिवार के साथ मधुर संबंध एक-दूसरे के लिए सहयोगात्मक रहेगा।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) तुला राशि के जातक आटे में नमक डालकर रोटी बनाएंगे तो लाभ मिलेगा।
  • तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) आज जातक आपकी संतान को विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिल सकती है।
  • तुला राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)1, नीला।

25 October 2021 Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि वाले आज के दिन जातक पारिवारिक जीवन का स्तर ऊंचा होने वाला है। नई वस्तुओं की खरीददारी करेंगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। माता से वाद-विवाद से बचें। बच्चों का ख्याल रखें।

  • वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( money ) वृश्चिक राशि वाले जातक ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय में धन हो सकता हैं।
  • वृश्चिक राशि सेहत ( Health ) वृश्चिक राशि वाले जातक को वैक्सीन आसानी से लग सकती है।
  • वृश्चिक राशि करियर ( Career) वृश्चिक राशि वाले जातक को नौकरी में किया गया प्रयास का सार्थक फल नहीं मिलेगा।
  • वृश्चिक राशि प्यार ( Love) आज वृश्चिक राशि के जातक मिथुन व तुला राशि से इस राशि का प्रेम आदर्श जीवन स्थापित करता हैं।
  • वृश्चिक राशि परिवार ( Family) वृश्चिक राशि वाले मां की मौत की खबर से जातक खुद को कमजोर महसूस करेंगे।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) वृश्चिक राशि के जातक सुहाग सामग्री किसी सुहागन को देंगे तो पति का हर काम बनेगा।
  • वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast ) वृश्चिक राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, लाल

25 October 2021 Rashifal आज का धनु राशिफल : धनु राशि वाले जातक के लिए रोजी-रोटी के योग हैं। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ मिलने वाला है। घर के भौतिक सुख के साधनों में वद्धि होने मन खुश रहेगा। ऑफिस में कलीग्स तालमेल बनाकर रखें। माता से धन का लाभ होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव है।

  • धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) धनु राशि के जातक व्यवसाय में दूरदर्शिता से काम लेंगे तो लाभ होगा।
  • धनु राशि सेहत ( Health) धनु राशि वाले कोई भी बीमारी आपकी नियमित दिनचर्या की वजह से दूर रहेगी।
  • धनु राशि करियर ( Career) धनु राशि वाले इस राशि के जातक को शिक्षण क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
  • धनु राशि प्यार ( Love) धनु राशि वाले स्वराशी, वृश्चिक और कर्क इस राशि के लिए उत्तम साथी है।
  • धनु राशि परिवार (Family) धनु राशि वाले बच्चों और परिवार के साथ मिलकर घर में मस्ती-मनोरंजन करेंगे।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) धनु राशि वाले मां या मां जैसी किसी भी स्त्री की सेवा और सम्मान करें।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) धनु राशि के जातक बहन के तरफ से कोई खास उपहार मिल सकता है।
  • धनु राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4, केसरिया।

25 October 2021 Rashifal आज का मकर राशिफल : मकर राशि वाले आज का दिन जातक निजी व सरकारी क्षेत्र में दिए गए इंटरव्यू से सफलता तय है। धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। निजी संबंधों के लिहाज से दिन कुछ प्रतिकूल हैं। सेहत खराब होने वाली है। ख्याल रखें।

  • मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) मकर राशि वाले इंजनीयरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा।
  • मकर राशि सेहत ( Health) मकर राशि के जातक की सेहत बढ़िया रहेगी।
  • मकर राशि करियर ( Career) मकर राशि वाले कार्यस्थल में सहकर्मी सहयोग करेंगे।
  • मकर राशि प्यार ( Love) मकर राशि वाले आज धनु, सिंह और मेष राशि से इश्क लड़ाएंगें तो अच्छा रहेगा।
  • मकर राशि परिवार ( Family) मकर राशि वाले परिवार के साथ मांगलिक आयोजन करेंगे तो उत्साह बना रहेगा।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) मकर राशि के जातक घर के बैठक रूम में बड़ा सा लॉफिंग बुद्धा रखेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) मकर राशि के जातक किसी फिल्मी कलाकार से मिलने का मौका मिलेगा।
  • मकर राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, लाल

25 October 2021 Rashifal आज का कुंभ राशिफल : कुंभ राशि के लिए आज के दिन जातक कानूनी मामले में जीत तय है। सामाजिक जीवन में सम्मान मिलने वाला हैं। परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें। कही घूमने या मनोरंजन के लिए परिवार व दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

  • कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) कुंभ राशि वाले व्यवसाय में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
  • कुंभ राशि सेहत ( Health) कुंभ राशि वाले नशा से दूरी जातक को बड़ी बीमारी से दूर रखेगी।
  • कुंभ राशि करियर ( Career) कुंभ राशि के जातक विदेशों में नौकरी का प्रयास सफल रहेगा।
  • कुंभ राशि प्यार ( Love) आज कुंभ राशि के जातक कन्या मकर राशि के जातक का चुनाव साथी के लिए बेहतर रहेगा
  • कुंभ राशि परिवार ( Family) कुंभ राशि वाले जातक परिवार के साथ पुरानी बातों पर चर्चा करेंगे तो विवाद को बढ़ावा देंगे।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) कुंभ राशि के जातक आज लड्डू का भोग लगाकर गरीबों को बांट दें
  • कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) कुंभ राशि के जातक नई गाड़ी खरीद सकते हैं।
  • कुंभ राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 2, लाल

25 October 2021 Rashifal आज का मीन राशिफल : मीन राशि के जातक जातक को यात्रा योग है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते है।कानूनी मामलों मे जीत होगी। धन लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय तय करेंगे।आज सेहत भी खराब व प्रेम संबंध भी खराब चलेंगे।

  • मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) मीन राशि के जातक आर्थिक लाभ के साथ नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन बेहतर रहेगा।
  • मीन राशि सेहत ( Health) मीन राशि वाले जातक स्वास्थ अनुकूल रहेगा।
  • मीन राशि करियर ( Career) मीन राशि वाले नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण भी हो सकता हैं।
  • मीन राशि प्यार ( Love) मीन राशि वाले तुला,कुंभ, मेष और मिथुन राशि के साथी का चुनाव प्रेम और विवाह को सफल बनाएगा।
  • मीन राशि परिवार ( Family) मीन राशि वाले उत्साह और जोश से हर काम बन जाएगा।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) मीन राशि के जातक हनुमान मंदिर में चमेली का तेल दान देंगे तो लाभ मिलेगा।
  • मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) मीन राशि के जातक घर में संतान की किलकारी गूंजेगी।
  • मीन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 6,हरा।

आनेवाला कल 26 अक्टूबर 2021 का राशिफल व भविष्यवाणी

आनेवाला कल 26 अक्टूबर मंगलवार, तिथि- षष्ठी पक्ष-कृष्ण, चन्द्रमा मिथुन राशि में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 26 अक्टूबर मंगलवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 26 अक्टूबर 2021( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वालों के लिए आने वाले कल के दिन आर्थिक उन्नति के प्रयास असफल रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। वाणी व्यवहार में मधुरता रखें। स्थायित्व को बल मिलेगा। सहकारिता पर जोर देंगे। दिन उत्तम फलकारक। प्रेम संबंध बेहतर होंगे।...

कल का वृष राशिफल 26 अक्टूबर 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) वृष राशि आने वाला कल के दिन जातक व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जल्दबाजी न करें।नौकरीपेशा बेहतर करते रहेंगे। प्रलोभनों में उलझकर परिजनों को निराश न करें। बड़ों से बनाकर चलें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। खर्च बढ़ेगा। ...

कल का मिथुन राशिफल 26 अक्टूबर 2021 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशि वालों के लिए कल के दिन रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें।पूर्व में पर्याप्त मेहनत कर चुके हैं तो ये आराम का समय है। धूप से बचें और सेहत पर ध्यान दें। खानपान बेहतर रहेगा। अपने सहयोगी रहेंगे।...

कल का कर्क राशिफल 26 अक्टूबर 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशि के जातक कल के दिन व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा।भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। विपक्ष स्वत: पीछे हटने मजबूर होगा। धर्म मनोरंजन में रुचि ले सकते हैं।...

कल का सिंह राशिफल 26 अक्टूबर 2021 (Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशि के लिए कल के दिन जातक समाजसेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। कामकाज सहज रहेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। मित्र सहयोगी रहेंगे। पारदर्शिता पर जोर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। परिवार के लिए भी समय निकालें।...

कल का कन्या राशिफल 26 अक्टूबर 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि वाले जातक का कल के दिन आर्थिक पक्ष पर अधिकाधिक ध्यान दें। समय और शारीरिक ऊर्जा का प्रबंधन रखें। लाभ के साथ अनिश्चितता भी बनी रह सकती है। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी।....

कल का तुला राशिफल 26 अक्टूबर 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशि के जातक के लिए कल रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। खर्च पर अंकुश रखें।..

कल का वृश्चिक राशिफल 26 अक्टूबर 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) वृश्चिक राशि वाले कल के दिन जातक बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता रहेगी। भरपूर प्रयास करें। सफलता प्राप्त होगी।लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी। करीबियों के बीच चर्चा में रहेंगे। पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी। सम्मानित हो सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। सृजनतात्मक बढ़ेगी।...

कल का धनु राशिफल 26 अक्टूबर 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) धनु राशि वाले जातक आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलेंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सक्रियता बनाए रखें।...

कल का मकर राशिफल 26 अक्टूबर 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) मकर राशि वाले कल का दिनकीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय प्रतिकूल है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में तनाव रहेगा। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। दिखावे के कारण खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। सहजता सौम्यता बनी रहेगी। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। आलस्य त्यागें।...

कल का कुंभ राशिफल 26 अक्टूबर 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशि के लिए कल के दिन जातक बड़ो की बातों को ध्यान से सुनें। परिवार में सहजता के लिए प्रयासरत रहें। कामकाज सहज रहेगा। छोटी बातों को अधिक महत्व न दें। दिन सामान्य। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। विवाद को तूल न दें। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है।...

कल का मीन राशिफल 26 अक्टूबर 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशि के जातक नए लोगों से मेलजोल बढ़ाए, लेकिन पुराने मित्रों को अनदेखा न करें। शिक्षा संतान और प्रेम के लिए बेहतर दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। योजना फलीभूत होगी। कार्य का विस्तार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें।...

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


25 october 2021 Aaj Ka Rashifa 25 अक्टूबर 2021 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies , 25 अक्टूबर का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल, aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story