×

26 November 2021 Ka Rashifal : इन राशियों को व्यापार व प्यार में मिलेगी अपार सफलता, जानिए आज क्या कहता है आपका राशिफल?

26 November 2021 Ka Love Rashifal :आज मेष से मीन तक राशियों के प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTr

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 Nov 2021 6:04 AM GMT
26 November 2021 Ka Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

26 November 2021 Ka Rashifal आज का राशिफल २६ नवंबर २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन शुक्रवार 26 नवंबर है। जो कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ लोगों के बुरा साबित हो सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए क्या लेकर आ रहा है। जानने के लिए देखिए आज का दैनिक राशिफल.....


26 November 2021 Rashifal आज का मेष राशिफल : आज का दिन मेष राशि के जातक के लिए अत्यंत शुभ है। आज की भविष्यवाणी के अनुसार दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपके किए गए प्रयास शाम तक रंग ले आएंगे। भाग्य आपका साथ दे रहा है शत्रुओं के विरुद्ध सुनियोजित ढंग से काम करने की आवश्यकता है। इसमें आपको अन्य लोगों का सहयोग मिल जाएगा।

  • मेष राशि लव राशिफल (Love) आज मेष राशि वाले जातक प्रेम संबंध अटूट रहेगा।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) मेष राशि वाले जातक विष्णु भगवान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन करें।
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) आज मेष राशि के जातक आप प्रोफेशनल कारणों के प्रभाव में किसी प्रकार का निजी निर्णय न लें।.
  • मेष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 1, लाल।

26 November 2021 Rashifal आज का वृष राशिफल : आज की दैनिक राशिफल में वृष राशि के जातक आज आप बहुत अच्छे लगेंगे और दूसरे लोग आपको सराहेंगे। आप अपने मनपसंद कपड़े पहनेंगे और अच्छी तरह से तैयार होंगे। आपको लगेगा कि सभी की नजरें सिर्फ आप पर ही हैं। अगर दिल सुंदर हो तो वो सुन्दरता चेहरे पर भी झलकती है। अपनी इस सुन्दरता को बनाए रखें।

  • वृष राशि लव राशिफल (Love) वृष राशि के जातक प्रेम की खातिर बातों को नजरअंदाज करेंगे तो रिश्ता चलेगा।
  • वृष राशि का उपाय ( Remedy) वृष राशि के जातक मां वैभव लक्ष्मी का पूजन करें।
  • वृष राशि का पूर्वाभास ( Forecast) वृष राशि वाले जातक आज अपने काम को लेकर किसी तरह की जिद मन में नहीं रखें।।
  • वृष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4, पीला।



26 November2021 Rashifal आज का मिथुन राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज मिथुन राशि के जातक किस्मत का साथ मिल सकता है। आज के हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस समय की गई कोशिशों की सफल होने की उम्मीद भी ज्यादा हो सकती है। आज हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी में ही एक्स्ट्रा जिम्मेदारी या काम मिल जाए।

  • मिथुन राशि प्यार (Love) मिथुन राशि वाले जातक प्रेमी की बात से दिल दुखेगा। ज्यादा उम्मीद न करें।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मिथुन राशि वाले जातक लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन करें लाभ मिलेगा।
  • मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) मिथुन राशि वाले आज किसी और के मामले में आज दखलअंदाजी करने से बचें।
  • मिथुन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, हरा।

26 November 2021 Rashifal आज का कर्क राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज कर्क राशि के जातक आज किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, फायदा मिलेगा। गणेश जी को लड्डू खिलाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।

  • कर्क राशि का प्यार (Love) कर्क राशि वाले आज आपका विवाह तय हो सकता है।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) कर्क राशि के जातक आज श्रीसूक्त का पाठ करें रिश्ते बनेंगे।
  • कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) कर्क राशि वाले जातक आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा।
  • कर्क राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 6, नारंगी।

26 November 2021 Rashifal आज का सिंह राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज सिंह राशि के जातक परेशान लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। अपनी कोशिशों के दम पर सही समय पर सही जगह आप मौजूद रहेंगे और इससे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें।

  • सिंह राशि प्यार ( Love) सिंह राशि वाले आज जातक का दिलफेंक अंदाज जातक का ब्रेकअप करवाएगा।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) सिंह राशि के जातक गरीबों को कंबल का दान करें।
  • सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) सिंह राशि के जातक अहंभाव की वजह से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है, इसलिए अहं न पालें।
  • सिंह राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, लाल।

26 November 2021 Rashifal आज का कन्या राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज कन्या राशि के जातक कारोबार बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। आपको उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा बर्ताव करें और विषम परिस्थितियों में धैर्य के साथ काम लें। अत्यधिक क्रोध करने से बचें वरना आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।

  • कन्या राशि लव ( Love) कन्या राशि के जातक के दांपत्य जीवन में खुशियों की बरसात होगी।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) कन्या राशि वाले आज मां वैभव लक्ष्मी का ध्यान करेंगे तो काम बनेगा।
  • कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) कन्या राशि के जातक आज अपने कार्य को दूसरों पर न डालें। अन्यथा कार्य अधूरा रह सकता है।
  • कन्या राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 6, गुलाबी।

26 November 2021 Rashifal आज का तुला राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज तुला राशि के जातक अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है।

  • तुला राशि लव राशिफल ( Love) तुला राशि वाले जातक आज आप प्यार को पाने के लिए हर जतन करेंगे।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) तुला राशि के जातक रुद्राक्ष धारण करेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) जातक आज आपका गुस्सैल स्वभाव मधुर वातावरण को भंग न कर दे, इसका ध्यान रखें।
  • तुला राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5,नीला।


26 November 2021 Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज वृश्चिक राशि वाले जातक चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

  • वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love) आज वृश्चिक राशि के जातक पति-पत्नी और वो की फसाद में फसेंगे।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) वृश्चिक राशि के जातक आज घर के मुख्य द्वार पर घी का दीप जलाये।
  • वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast ) वृश्चिक राशि वाले आज जातक आज अपने साथी पर किसी प्रकार की जोर-जबर्दस्ती न करें, नुकसान संभव है।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 11, ब्राउन

26 November 2021 Rashifal आज का धनु राशिफल : धनु राशि के जातक आज की भविष्यवाणी के अनुसार आज अपने लक्ष्यों को पाना आपके लिए आसान होगा। आज आपका व्यापार और अधिक बढ़ेगा। आज अपने जरुरी कामों की ओर ध्यान दें। आज आप कुछ अनजान लोगों की मदद कर सकते हैं। परिवार के साथ आज आप के संबंध बहुत मधुर होंगे।

  • धनु राशि प्यार ( Love) धनु राशि वाले जातक आज आपका व्यवहार आपके जीवनसाथी की बेइज्जती करवा सकता है।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) धनु राशि वाले आज केले के साथ मां लक्ष्मी का पूजन करें।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) धनु राशि के जातक व्यापार करने वाले उधार न करें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं।
  • धनु राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 9, हरा।

26 November 2021 Rashifal आज का मकर राशिफल : मकर राशि के जातक आज की भविष्यवाणी में यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

  • मकर राशि प्यार ( Love) मकर राशि वाले जातक साथी के साथ मिलकर नशा करेंगे जो नुकसानदेय है।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) मकर राशि के जातक आज श्री सूक्त का पाठ करें, धन की परेशानी जूर होगी।
  • मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) मकर राशि के जातक आज जिम्मेदारी से भागे नहीं।दोस्त याद कर रहे हैं।
  • मकर राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 2, लाल।

26 November 2021 Rashifal आज का कुंभ राशिफल : आज कुंभ राशि वाले इस राशि के जातक आज की भविष्यवाणी के अनुसार आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में ज़्यादा खुलापन और आज़ादी मिलेगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा।

  • कुंभ राशि प्यार ( Love) आज कुंभ राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा सर्दी का मजा लेंगे।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) कुंभ राशि के जातक शुक्रवार का व्रत करें और कन्या को खीर खिलायें।
  • कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) कुंभ राशि के जातक आज गवाही न दें और धोखाधड़ी न करें, अन्यथा काफी परेशानी हो सकती है।
  • कुंभ राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)8, आसमानी।

26 November 2021 Rashifal आज का मीन राशिफल : आज की भविष्यवाणी के अनुसार आज मीन राशि के जातक ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। आपको उन्हें अपनी मेहनत से हक़ीक़त में बदलने की ज़रूरत है, जो व्यवसाय में बने रहने का मूल मंत्र है। काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए ख़ुद को शांत रखें।

  • मीन राशि प्यार ( Love) मीन राशि वाले जातक आज आपकी लव पार्टनर या पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) मीन राशि के जातक खीर का भोग वैभव लक्ष्मी को लगाये।
  • मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) मीन राशि के जातक आज आज नवीन कार्यों का बिना सोचे-समझे निर्णय न लें।
  • मीन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4, हरा।

    आनेवाला कल 27 नवंबर 2021 का राशिफल व भविष्यवाणी

आनेवाला कल 27 नवंबर शनिवार,अष्टमी, पक्ष-कृष्ण, चन्द्रमा कर्क राशि में संचार करेगा। । जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 27 नवंबर शनिवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 27 नवंबर 2021( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वालों के लिए आने वाले कल के दिन इस राशि के जातक आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। आपको मनोबल व आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव हो सकता है। घर में सुख-शांति का वातावरण रह सकता है। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहने के योग हैं।....

कल का वृष राशिफल 27 नवंबर 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) वृष राशि आने वाला कल के दिन इस राशि के जातक परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। मन में नया उत्साह और कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.परिवार का सहयोग मिलेगा।...

कल का मिथुन राशिफल 27 नवंबर 2021 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशि वालों के लिए कल के दिन इस राशि के जातक आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. परिवार से मनमुटाव हो सकता है.परिवार का सहयोग मिलेगा। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है।..

कल का कर्क राशिफल 27 नवंबर 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशि कल के दिन इस राशि के जातक परिवार का सुख अच्छा मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। शरीर में बेवजह का आलस उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे। पत्नी से झगड़ा हो सकता है। इसलिए बात सोच समझकर करें।...

कल का सिंह राशिफल 27 नवंबर 2021 (Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशि के लिए कल के दिन जातक धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे, वाणी पर संयम रखें। शुभ समाचार मिल सकता है। आज कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में लाभ होगा।...

कल का कन्या राशिफल 27 नवंबर 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि वाले इस राशि के जातक कोई नया काम शुरू ना करें, यात्रा टाल दें। वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है। आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी योग्यता के अनुसार कामकाज में सफलता अर्जित करेंगे। घर-परिवार में कुछ दिक्कते आ सकती है।....

कल का तुला राशिफल 27वंबर 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशि के लिए कल इस राशि के जातक कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा। रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे। आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।....

कल का वृश्चिक राशिफल 27 नवंबर 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) वृश्चिक राशि वाले कल के दिन इस राशि के जातक कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा। बेवजह के मिथ्या आरोप लग सकते है। धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है। कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा।जल्दबाजी में कोई काम ना करें।..

कल का धनु राशिफल 27 नवंबर 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) धनु राशि वाले के लिए कल का दिन इस राशि के जातक परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा। खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें, वाणी पर संयम रखें।परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में बदलाव की सोच सकते है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते आएंगी।...

कल का मकर राशिफल 27 नवंबर 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) मकर राशि वाले इस राशि के जातक आप आज मित्रों से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्या न करें- आज जिम्मेदारी से भागे नहीं।दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा।...

कल का कुंभ राशिफल 27 नवंबर 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशि वाले इस राशि के जातक परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव भी हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे। मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है।.....

कल का मीन राशिफल 27 नवंबर 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशि कल का दिन इस राशि के जातक विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे।गाड़ी संभलकर चलाएं।यात्रा करने की योजनाएं बनेंगी। आपके घर या रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। रूपए-पैसों को लेकर चिंता बनी रहेगी।...


राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

25 November 2021 Aaj Ka Rashifa,25 नवंबर 2021 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies ,25 नवंबर का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, 25 मीन राशिफल 25 नवंबर 2021 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,25 November 2021

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story