×

28 May 2022 Ka Rashifal: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन, जानिए क्या कहता है राशिफल

21 May 2022 Ka Love Rashifal : आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। ग्रह कैसा प्रभाव डाल रहे हैं इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें आज का राशिफल- NewsTrack

Ramkrishna Vajpei
Published on: 28 May 2022 1:40 AM GMT (Updated on: 28 May 2022 1:49 AM GMT)
218 May 2022 Ka Rashifal: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन, जानिए क्या कहता है राशिफल
X

आज का राशिफल (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Rashifal: पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोगों में अपना राशिफल जानने के बारे में बहुत उत्सुकता रहती है। जिसका समय अच्छा होता है वह चाहता ये समय बना रहे। जिसका बुरा वक्त होता है वह जानना चाहता है आने वाला समय कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं का फलित होता है।

किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। इसकी जानकारी आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होती है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशि का फल: इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन समय बहुत कीमती है। जितना सदुपयोग करेंगे उतना फायदा मिलेगा। मकान जमीन प्रापर्टी की खरीद या बिक्री की योजना बना रहे हैं तो आज अमल कर सकते हैं लाभ होने की संभावना है। किसी अच्छे मित्र से वैचारिक समर्थन मिलने की खुशी होगी। युवा या छात्र अपने भविष्य को लेकर योजना पर काम कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका पद मान प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशि का फल: इस राशि के लोगों को आज सतर्क रहना चाहिए। झूठे लांछन लगने का योग है। किसी से भी एकांत में बातचीत करने से बचें। नौकरी पेशा लोग आज कार्यस्थल पर परेशान रहेंगे। मन स्थिर न होने से आप अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पा रहे हैं। इस राशि के जातकों को अपना कोई भी काम दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। फालतू के कामों में समय नष्ट न करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफलः मिथुन राशि अच्छे संकेत दे रही है। इस राशि के जातकों को सही समय पर किये गए फैसलों में सफलता मिलेगी। आप अपने दम पर लाभ भी हासिल करेंगे। कोई बड़ा करार या सौदा हो सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ आप से खुश रहेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे परिवार का सहयोग रहेगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल: बेरोजगारों को आज नौकरी मिल सकती है। पुरानी नौकरी भी बदल सकते हैं। किसी पुराने मित्र की मदद मिलेगी। आज का दिन आपके सोचे गए कामों को पूरा करने के अनुकूल है। आत्मविश्वास और मनोबल को कमजोर न पड़ने दें। निर्भीक होकर आगे बढ़ें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफलः इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। पेट के रोग उभर सकते हैं। हालांकि व्यवसाय़ से जुड़े जातकों को लाभ होने के संकेत हैं। लेकिन तेजी से बढते खर्चे आपको परेशान करेंगे। आज के दिन आप किसी धार्मिक स्थल या उससे जुड़ी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सामाजिक सक्रियता का लाभ मिलने की संभावना है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफलः इस राशि के जातकों का मन आज अशांत रहेगा कोई गोपनीय बात सबके सामने प्रकट हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर भी परेशान रहेंगे। किसी पर भी भरोसा न करें। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें वरना एलर्जी की समस्या हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखकर खुद पर ध्यान दें। व्यायाम या योग नियमित शुरू करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफलः इस राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था पर कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं। इन बदलावों से आपको लाभ प्राप्त होगा। दान करने या सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्य की भावना बलवती होगी। दोपहर कोई फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी पर गर्व हो सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल: छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए परिवार के दायित्वों के बढ़ते दबाव से निकलने की जरूरत है। संतुलित दिनचर्या आपको कामयाबी दिलाएगी। आपकी सूझबूझ और समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे वह आप आसानी से पूर्ण कर लेंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से बातचीत होगी। खेती किसानी से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल: आज के दिन दिल की जगह दिमाग से निर्णय लेने का है। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। रुपये पैसे के हिसाब-किताब को लेकर अधिक परेशान न हों सब कुछ ठीक होगा। अपनी योजनाओं पर निर्भीकता से अमल कर सकते हैं हालांकि जोखिम भरे निवेश से आपको बचने की सलाह है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Makr Rashifal आज का मकर राशिफल: इस राशि के जातकों में आज थोड़ा जिद्द हावी रहेगी। आपको दिखावे अपना धन खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करना आपके लिए उचित है। आलस्य के कारण किसी जरूरी काम को टालने की गलती न करें। इसके अलावा अपनी राय दूसरों के ऊपर न थोपें। हालांकि सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफलः आज बड़े-बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। इसके साथ ही आज व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आने के भी संकेत हैं। अपने लक्ष्य को आपको अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए, कड़ी मेहनत मंजिल तक ले जाएगी। ऑनलाइन शॉपिंग सोच समझकर करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

28 May 2022 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफलः इस राशि के जातकों को आज के दिन सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। किसी के भी आगे गुप्त बात प्रकट न करें। कार्यक्षेत्र में नई चुनौती पूर्ण जिम्मेदारी इंतजार कर रही है। परिवार में किसी बात पर विरोध होने पर उसे टाल देना बेहतर है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story