×

Love Rashifal Mulank 4 july 2025 जानिए लव राशिफल मूलांक अनुसार,लव लाइफ में आएगी नज़दीकियां या दूरियां?

Love Rashifal Mulank 4 july 2025: 4 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल: जानिए मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या करें और क्या न करें, उपाय और शुभ अंक लव लाइफ,

Suman  Mishra
Published on: 3 July 2025 1:30 PM IST (Updated on: 4 July 2025 11:52 AM IST)
Love Rashifal Mulank 4  july 2025 जानिए लव राशिफल मूलांक अनुसार,लव लाइफ में आएगी नज़दीकियां या दूरियां?
X

Love Rashifal 4 july 2025: 4 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल:का दिन आपके लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा? क्या आपका लव पार्टनर आपको धोखा देगा या निभायेगा उम्रभर साथ. चंद्र नाम राशि ग्रह नक्षत्रों के आधार पर जानते हैं 12 राशियों का लव राशिफल, जिसमें मेष से मीन तक हर राशि से जुड़ी भविष्यवाणियां हैं। किसका रिश्ता बनेगा किसका बिगडेगा, जानिए पंचांग और लव राशिफल साथ में

मूलांक 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)

आज सुबह कुछ रुकावटें आ सकती हैं जिससे मूड थोड़ा बिगड़ सकता है, लेकिन दोपहर के बाद हालात सुधरने लगेंगे। धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप किसी सरकारी या प्रशासनिक काम में हैं, तो सफलता के संकेत हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा।

उपाय: छोटे बच्चों के साथ समय बिताएं, मन हल्का होगा।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 3

मूलांक 2 (जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)

दिन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन पैसों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। अटके हुए पैसे मिलने के संकेत हैं। अगर आप महिला हैं, तो सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। घर-परिवार में वातावरण संतुलित रहेगा, किसी काम में निवेश करने का मन बनेगा।

उपाय: पुरानी योजनाओं की समीक्षा करें।

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 6

मूलांक 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है)

आज आपके फैसले और समझदारी की सराहना होगी। पिताजी या बड़े किसी सदस्य की सलाह से बड़ा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी बातें असरदार रहेंगी। निजी जीवन में छोटी-मोटी असहमति हो सकती है, लेकिन स्थिति जल्दी संभल जाएगी।

उपाय: बुजुर्गों को कुछ मीठा खिलाएं।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 9

मूलांक 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)

आज आप कुछ बातों को लेकर अड़ियल हो सकते हैं, जिससे घर-परिवार में तनाव बढ़ सकता है। खासकर तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग तरक्की की उम्मीद कर सकते हैं। बाकी क्षेत्रों में थोड़ा संभलकर चलना होगा। पैरों की सेहत को लेकर सावधानी रखें।

उपाय: गुस्से से दूर रहें, नम्रता अपनाएं।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 8

मूलांक 5 (जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है)

आज योजना के मुताबिक चीजें नहीं चलेंगी, जिससे मन थोड़ा अशांत हो सकता है। कोई जरूरी काम अटक सकता है। यदि सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और पिता को कुछ मीठा दें तो दिन बेहतर बन सकता है। परिवार में सहयोग मिलेगा।

उपाय: मोबाइल या लैपटॉप से थोड़ी दूरी रखें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 1

मूलांक 6 (जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)

व्यवसाय में अचानक कोई रुकावट आ सकती है। परिजनों खासकर बहन या बेटी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज आपकी भाषा और व्यवहार बहुत मायने रखेगा। किसी पारिवारिक आयोजन की योजना बन सकती है।

उपाय: फूलों का दान करें या मंदिर में चढ़ाएं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

मूलांक 7 (जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

आज आप अपनी ही बात पर अड़े रहेंगे जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों से बहस हो सकती है। परिवार में भी थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। सुबह भगवान शिव को जल में काले तिल डालकर अर्पित करें, मन शांत रहेगा।

उपाय: अपने मन की बात किसी करीबी से जरूर शेयर करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

मूलांक 8 (जिनका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)

सेहत को लेकर लापरवाही न करें, खासकर वायरल बुखार या थकान से बचें। दिन की शुरुआत ठीक रहेगी लेकिन शाम होते-होते ऊर्जा कम हो सकती है। शनि देव की पूजा करें और मन में मौजूद बोझ हल्का करें।

उपाय: दूसरों की बातों को दिल से न लगाएं।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 4

मूलांक 9 (जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

आज चोट-चपेट से बचना जरूरी है। वाहन सावधानी से चलाएं। कामकाज में बनी अड़चनें अब दूर होने लगेंगी। घर खरीदने या निवेश के लिए विचार कर सकते हैं। धैर्य से काम लें, दिन का अंत संतोषजनक रहेगा।

उपाय: लाल फल या फूल किसी मंदिर में चढ़ाएं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story