Kal Ka Vrishchik Rashifal 10 June 2026: वृश्चिक राशि को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, कल का राशिफल

Kal Ka Vrishchik Rashifal 10 June 2026: वृश्चिक राशि के लिए 10 जून 2026 का दिन समझदारी से लिए गए फैसलों में सफलता दिला सकता है। वृश्चिक राशि कल का राशिफल

Suman  Mishra
Published on: 9 Jun 2026 4:20 PM IST (Updated on: 9 Jun 2026 4:27 PM IST)
Kal Ka Vrishchik Rashifal 10 June 2026: वृश्चिक राशि को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं,  कल का राशिफल
X

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today )

आज आज का दिन नई चुनौतियों और अवसरों का होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और निवेश के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नियमित रूप से योग और ध्यान करें।

धन-संपत्ति ( Money) किसी नए व्यवसाय से जुड़ेंगे और बाहर किसी दूसरे के काम में हाथ बटाएंगे तो लाभ होगा।
सेहत ( Health) बीमारी की चपेट में आएंगे, लेकिन आत्मबल की मजबूती आपको इससे बाहर निकालेगी।
करियर ( Career) कार्यस्थल में मिथुन राशि का शख्स इस राशि के जातक के लिए फरिश्ता बना आएगा।
प्यार ( Love) जातक के लिए प्यार नहीं बना है अगर प्यार के चक्कर में पड़ना है तो कर्क राशि का जातक आपके लिए अच्छा रहेगा
परिवार ( Family) दोस्तों परिवार के सदस्यों के साथ मस्ती करेंगे।
उपाय ( Remedy) घर को सुगंधित रखेंगे तो सकारात्मकता बनी रहेगी।
पूर्वाभास (Forecast) संतान की इच्छा पूरी होगी।
शुभ अंक और रंग-5, गुलाबी

आनेवाला कल 11 जून 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी

आनेवाला कल 11 जून 2026 गुरुवार तिथि-ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष एकादशी चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 11 जून 2026 गुरुवार कल की भविष्यवाणी...

कल का वृश्चिक राशिफल 11 जून 2026 (Scorpio Horoscope Tomorrow )जातक कल समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।गुस्से पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Suman  Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story