×

24 मई राशिफल: इन राशियों के प्रेम जीवन में आने वाली है खटास,हो जाए सावधान!

 माता पिता की सहायता से इस राशि के कुछ जातक प्रेम विवाह करने में सफल हो सकते हैं। इनके संबंधों में मधुरता आ सकती हैं। यह दिन आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता हैं।

suman
Published on: 23 May 2019 5:09 PM GMT
24 मई राशिफल: इन राशियों के प्रेम जीवन में आने वाली है खटास,हो जाए सावधान!
X
ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं तथा मूल नक्षत्र के स्वामी गुरू देव जी हैं।

जयपुर: तिथि – षष्ठी – पूर्ण रात्रि तक, नक्षत्र – उत्तराषाढा – 07:30:48 तक, करण – गर – 17:20:29 तक,पक्ष – कृष्ण, योग – शुक्ल – 10:13:41 तक, वार – शुक्रवार,माह – ज्येष्ठ, सूर्योदय – 05:26:15, सूर्यास्त – 19:09:52।

मेष- कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर इस राशि वाले लोगों का भविष्यफल उत्तम रहेगा। इनके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृष- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। सिंगल रहने वाले लोगों के जीवन में नए रिश्तों की शुरूआत हो सकती हैं। इनका पारिवारिक जीवन खुशहाल रह सकता हैं।

मिथुन- मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।24 मई के दिन ग्रहों का संयोग प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं हैं। जिसके कारण पति पत्नी के बीच अनबन की स्थिति उत्पन हो सकती हैं। इनके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती हैं।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होगी। क्यों की ग्रहों का संयोग इस दिन आपके लिए अनुकूल हैं।

सिंह-जीवनसाथी के साथ संबंध और भी बेहतर होंगे। इस राशि के प्रेमी प्रेमिका के प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। कला एवं संगीत से सम्बन्धित कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या- मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी आत्म संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता की सहायता से इस राशि के कुछ जातक प्रेम विवाह करने में सफल हो सकते हैं। इनके संबंधों में मधुरता आ सकती हैं। यह दिन आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता हैं।

तुला- पिता का सानिध्य मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।इस दिन आप अपने गुस्से को नियंत्रित रखें। क्यों की गुस्से के कारण आपके रिश्ते टूट सकते हैं।

वृश्चिक- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खान-पान के प्रति समान रहेगा। इनका पारिवारिक जीवन खुशहाल रह सकता हैं।दोपहर बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए बेहतर होगा।

धनु- प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी तथा इनके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होगी।घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव व सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर- मानसिक समस्याओं में कमी आयेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के कार्यक्रम बन सकते हैं।अगर आप किसी को प्रेम प्रस्ताव देना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए अनुकूल हैं।

कुंभ- कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।इस राशि के पति पत्नी एक दूसरे के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे इनके संबंधों में मजबूती आ सकती हैं। इनका पारिवारिक जीवन खुशहाल रह सकता हैं।

मीन- मानसिक शान्ति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। इस दिन प्रेमी प्रेमिका के प्रेम संबंधों में कुछ नयापन देखने को मिल सकता हैं।

suman

suman

Next Story