Love Rashifal 11June 2025: 11जून इन लोगों की लव लाइफ में होगी हलचल, जानिए आज का लव टिप्स

Love Rashifal 11 June 2025: 11जून का दिन कौन सी राशि लव लाइफ को लेकर रहेगा लकी, किसका दिल जुड़ेगा, किसका टूटेगा, जानें आज की लव टिप्स, जानते हैं मेष से मीन राशि की लव लाइफ,

Suman  Mishra
Published on: 10 Jun 2025 1:03 PM IST
Love Rashifal 11June 2025: 11जून इन लोगों की लव लाइफ में होगी हलचल, जानिए आज का लव टिप्स
X

Love Rashifal 11 June 2025: 11 जून 2025 का दिन आपके लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा? क्या आपका लव पार्टनर आपको धोखा देगा या निभायेगा उम्रभर साथ. चंद्र नाम राशि ग्रह नक्षत्रों के आधार पर जानते हैं 12 राशियों का लव राशिफल, जिसमें मेष से मीन तक हर राशि से जुड़ी भविष्यवाणियां हैं। किसका रिश्ता बनेगा किसका बिगडेगा, जानिए पंचांग और लव राशिफल साथ में

आज का पंचांग (11 जून 2025)

तिथि-ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा,

आज का नक्षत्र-मूल

आज का करण-बालव और कौलव

आज का पक्ष-शुक्ल पक्ष

आज का योग- शुभ योग

आज का वार-बुधवार

सूर्योदय - 5:44 AM

सूर्यास्त - 7:08 PM

चंद्र राशि: 08:10 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा

शुभ समय: 10:33 AM से 12:18 PM

अशुभ समय: --12:26 PM से 02:07 PM तक

आज का लव राशिफल जानें..

मेष राशि (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए 11 जून जातक को प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। आपके प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। जीवनसाथी के द्वारा लाभ संभव है

लव टिप: साथी के साथ खुलकर हंसी-मजाक करें।

चेतावनी: उनकी बात काटना टालें।

वृष राशि (Taurus Love Horoscope ): वृष वालों का 11 जून आज प्यार के मामलों के लिए बढ़िया रहेगी।आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, जबकि सप्ताहांत तो और भी अच्छे परिणाम देगा। आप अपने खास के साथ मधुर पल व्यतीत करेंगे। किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में डिनर करें। वैवाहिक जीवन में बहसबाज़ी से बचें।

लव टिप: आज उनके लिए कुछ खास पकाएं या मंगाएं।

चेतावनी: बहुत अधिक तर्क से रिश्ते को बोझिल न बनाएं।

मिथुन राशि (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन 11 जून को प्रेम जीवन के लिएशानदार रहेगा। शुरुआत से लेकर अंत तक आपको इसमें अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौक़ा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। जीवनसाथी को किसी प्रकार का लाभ मिलेगा।।

लव टिप: आज उनकी किसी छोटी खुशी में भागीदार बनें।

चेतावनी: तुलना से रिश्ते में खटास आ सकती है।

कर्क राशि (CancerLove Horoscope ): कर्क वालों के लिए आज 11 जून को लव राशिफल आज लव रिलेशनशिप में असमंजस रहेंगे। भावनात्मक रूप से साथी के साथ लगाव कम दिखेगा। आप साथी से जुदा भी हो सकते हैं। नए रिश्ते की शुरुआत होगी और आप एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की ओर से आपको लाभ मिलेगा।

लव टिप: मन में छिपी भावनाओं को ईमानदारी से कहें।

चेतावनी: शक करने की आदत छोड़ें।

सिंह राशि (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों का आज 11 जून को लव रिलेशनशिप के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। प्यार की शुरुआत में भावनाओं पर काबू रखें। जो जातक शादीशुदा हैं उन्हें जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। छोटी-मोटी नोक झोक भी हो सकती है।

लव टिप: आज साथी के लिए थोड़ा वक्त अलग से निकालें।

चेतावनी: जल्दबाज़ी में कोई वादा न करें।

कन्या राशि (Virgo Love Horoscope): कन्या वालों को आज 9 जून को लव पार्टनर आप पर शक कर सकता है। वह आज आपसे कुछ और मांग सकता है। खूबसूरत दिखने के लिए आप कुछ भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है। आने वाले समय में खर्चे बढ़ेंगे।

लव टिप: हाथ थामकर कुछ समय साथ बिताएं।

चेतावनी: भावनाओं में बहकर ज्यादा न कह दें।

तुला राशि (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के लिए आज 11 जून को मन आज जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए भी यह अनुकूल रहेगा। साथी को किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने की संभावना है।

लव टिप: प्यार भरा एक छोटा सा मैसेज जरूर भेजें।

चेतावनी: ठंडी प्रतिक्रिया रिश्ते में दूरी ला सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक वालों का आज 11जून को प्रेम के मामलों के लिए यह अच्छा रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांस करेंगे और कहीं साथ में घूमने का मौक़ा भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल देखने को मिलेगा। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आप दोनों एक-दूसरे की मदद करेंगे

लव टिप: साथ कोई नई चीज़ आजमाएं, रिश्ता ताजगी पाएगा।

चेतावनी: उनकी बातों को अनसुना न करें।

धनु राशि (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए आज 11 जून को प्रेम जीवन के लिए शुरुआत सामान्य रहेगी। रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। किसी भी चीज़ के लिए जल्दबाज़ी न दिखाएं। वैवाहिक जीवन के लिए ठीक रहेगा। करियर में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।।

लव टिप: बिना वजह सरप्राइज दें, बहुत असर होगा।

चेतावनी: हद से ज्यादा सपनों में खोने से बचें।

मकर राशि (Capricorn Love Horoscope): मकर वालों को आज 11 जून को लव रिलेशनशिप के लिए शुरुआत अच्छी होगी। मध्य भाग भी बेहतर है परंतु सामान्य रह सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी पर शक न करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

लव टिप: साथी को उनकी पसंद का गाना सुनाएं।

चेतावनी: अपनी बात जबरन न मनवाएं।

कुंभ राशि (AquariusLove Horoscope ): कुंभ राशि वालों के लिए आज 11 जून को प्रेम जीवन में आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। शुरुआत और मध्य में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको निराश कर सकता है। किसी बात को लेकर बहसबाज़ी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा और आप जीवनसाथी का साथ पाकर ख़ुशी महसूस करेंगे।

लव टिप: साथ बैठकर पुरानी बातें याद करें।

चेतावनी: चुपचाप दूरी न बनाएं।

मीन राशि (PiscesLove Horoscope): मीन वालों की आज 11 जून को आज प्रेम जीवन के लिए सामान्य रहेगा। प्यार में कोई ग़लतफ़हमी है तो उसे दूर करें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से बेहतर संवाद होगा, लेकिन किसी बात को लेकर अनबन भी संभव है। हमेशा वैवाहिक रिश्ते को मधुर बनाने का प्रयास करें।

लव टिप: छोटी-सी चॉकलेट या फूल दें, दिन बन जाएगा।

चेतावनी: व्यंग्य में शब्दों का ध्यान रखें।

11 जून 2025 का लव राशिफल हर राशि के लिए खास है। लेकिन कुछ राशियो के लव लाइफ में धोखा और फरेब की संभावना और रिश्तों के लिए चेतावनी भी है। आज कुछ राशियों के प्यार के रिश्ते होंगे मजबूत।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story