TRENDING TAGS :
Love Rashifal 5 June 2025: इन लोगों के जीवन में आएगी बहार,लव लाइफ का लेंगे आनंद, जानिए लव राशिफल
Love Rashifal 5 June 2025: 5 जून का दिन किस राशि के जातक की लव लाइफ अच्छी रहेगी किसकी बुरी, किसका पार्टनर देगा धोखा, जानिए लव कैसा रहेगा, जानते हैं मेष से मीन राशि की लव लाइफ,
Love Rashifal 5 June 2025: 5 जून 2025 का दिन आपके लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा? क्या आपका लव पार्टनर आपको धोखा देगा या निभायेगा उम्रभर साथ. चंद्र नाम राशि ग्रह नक्षत्रों के आधार पर जानते हैं 12 राशियों का लव राशिफल, जिसमें मेष से मीन तक हर राशि से जुड़ी भविष्यवाणियां हैं। किसका रिश्ता बनेगा किसका बिगडेगा, जानिए पंचांग और लव राशिफल साथ में
आज का पंचांग (5 जून 2025)
तिथि-ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी
आज का नक्षत्र-हस्त
आज का करण-गर और वणिज
आज का पक्ष-शुक्ल पक्ष
आज का योग- व्यातीपात योग
आज का वार-गुरुवार
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:05 PM
चंद्र राशि: कन्या राशि पर संचार करेगा
शुभ समय: 11:58 AM से 12:51 PM
अशुभ समय: -02:05 PM से 03:45 PM तक
आज का लव राशिफल जानें..
मेष राशि (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए 5 जून जातक को आज नए दोस्त से मिल सकते हैं। युवक-युवतियां अपने प्रेमी से खुल कर अपने मन की बात कह सकते है। लवर के साथ बात बन जायेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा।
मेष टिप: साथ बैठकर कुछ मीठा खाएं।
चेतावनी: चुप रहना गलतफहमी बढ़ा सकता है।
वृष राशि (Taurus Love Horoscope ): वृष वालों का 5 जून आज गुस्सा आज ज्यादा आयेगा भाई से लड़ाई हो सकती है, परन्तु परिवार से धन योग बन रहा है। आज आप सही फैसले लेंगे, जिससे आपके मित्र और साथी आपसे प्रभावित होंगे। आपकी सलाह से आपके मित्रों को भी लाभ होने का योग है। आज शाम अच्छी बीतेगी। सगाई का योग भी बन रहा है।
वृष राशि लव टिप: हल्का मजाक रिश्ते में ताजगी लाएगा।
चेतावनी: अनदेखी से साथी आहत हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन 5 जून को प्रेमी के साथ घूमने के लिए उत्तम दिन है। चल रहे प्रेम-प्रसंग के कारण आपको अपने रिश्ते खराब नहीं करना चाहिए। संगीत और डांस में मन लगेगा। यह आपके साथी को आपकी ओर आकर्षित करेगा। आप एक रोमांटिक दिन व्यतीत करेंगे।
मिथुन राशि लव टिप: साथी के जज़्बात समझें।
चेतावनी: रोना-धोना हर बात का हल नहीं।
कर्क राशि (CancerLove Horoscope ): कर्क वालों के लिए आज 5 जून को आपको धैर्य रखना होगा। प्रेमी के साथ ब्रेकअप हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। घर के लिए कोई नया सामान खरीद सकते है। सेहत का ध्यान रखे।
कर्क राशि लव टिप: दिल की बात साफ-साफ कहें।
चेतावनी: गुस्से में दूरी ना बना लें।
सिंह राशि (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों का आज 5 जून को आपकी सहानुभूति पूर्ण प्रकृति आपके प्रेमी को आकर्षित करेगी। हल्का मजाक और हंसी का माहौल आप दोनों को करीब ला देगा। विवाह के इच्छुक युवक-युवती के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। बहन से अनबन हो सकती है।
सिंह राशि लव टिप: एक प्यारा मैसेज भेजें।
चेतावनी: ज्यादा सपनों में न खोएं।
कन्या राशि (Virgo Love Horoscope): कन्या वालों को आज 5 जूनको ज्यादा अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे। सही फैसले ले पाएंगे। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। आज खर्चा बढ़ेगा। बच्चों का रिजल्ट आपको तनाव दे सकता है। अपने परिवार और बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। रिश्तों में सुधार होगा।
कन्या राशि लव टिप: रचनात्मक साथ बिताएं।
चेतावनी: ठंडा व्यवहार रिश्ते को सुना कर सकता है।
तुला राशि (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के लिए आज 5 जून को खुशी और रोमांस का दिन है। अपने पार्टनर या दोस्त को रात्रिभोज के लिए बाहर ले जाएं। इससे पारस्परिक समझ और प्यार मजबूत होगा। संतान से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि लव टिप: ध्यान से साथी को सुनें।
चेतावनी: सिर्फ काम की बात न करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक वालों का आज 5 जून को मन तो आज रोमांटिक हो रहा है, आप अपने जीवन साथी के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। युवक-युवतियों को सलाह है कि कोई अश्लील हरकत न करें। रिश्ता बिगड़ सकता है।
वृश्चिक राशि लव टिप: साथ बाहर घूमने जाएं।
चेतावनी: वादा करें तो निभाएं भी।
धनु राशि (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए आज 5 जून को सोशल मीडिया के स्टेटस पर अपने साथी के साथ अपनी फोटो डाल सकते है, लाइक्स मिलेंगे। समय बेहतर है। आप अपने साथी के साथ फ़्लर्ट करेंगे। टूटे हुए विवाह और प्रेम संबंध आज सुधरेंगे।
धनु राशि लव टिप: सच्ची बात दिल से कहें।
चेतावनी: शक करने से रिश्ते टूटते हैं।
मकर राशि (Capricorn Love Horoscope): मकर वालों को आज 5 जून को आपको अपने रिश्तों में आज एडजस्टमेंट करने पड़ेगी। अगर गर्लफ्रेंड के साथ आपकी अनबन हो गयी है, तो रिश्तों में प्रेम के लिए आप को नरमी से काम लेना पड़ेगा।
मकर राशि लव टिप: प्यार से बात शुरू करें।
चेतावनी: दूसरों की बात बीच में न लाएं।
कुंभ राशि (AquariusLove Horoscope ): कुंभ राशि वालों के लिए आज 5 जून को आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। आज हो सकता है आपके प्रेमी का मूड आपके किसी बर्ताव से खराब हो जाय। एक दूसरे को समय दीजिये समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें। आपके और आपके साथी के बीच संबंध और समझ में सुधार होगा।
कुंभ राशि लव टिप: छोटा-सा सरप्राइज दें।
चेतावनी: हर चीज़ पर राय न दें।
मीन राशि (PiscesLove Horoscope): मीन वालों की आज 5 जून को लव लाइफ रोमांस और रोमांच से भरपूर है। आप अपने साथी के साथ थोड़े गंभीर रह सकते हैं। एक खुशहाल रिश्ता बनाने के लिए आपको कुछ अन्य तरीके अपनाने पड़ सकते हैं।
मीन राशि लव टिप: तारीफ में कंजूसी न करें।
चेतावनी: खुद को सबसे ऊपर न समझें।
5जून 2025 का लव राशिफल हर राशि के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। लेकिन कुछ राशियो के लव लाइफ और रिश्तों के लिए चेतावनी भी है। आज कुछ राशियों के रिश्ते सही रहेंगे तो कुछ के खराब हो जायेंगे।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge