×

Love Rashifal Mulank 5 July 2025:प्यार में आज किसका दिन रहेगा खास, किसे मिलेगी सरप्राइज़

Love Rashifal Mulank 5 July 2025: 5 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल: जानिए मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या करें और क्या न करें, उपाय और शुभ अंक लव लाइफ,

Suman  Mishra
Published on: 4 July 2025 1:25 PM IST
Chamatkari Ank Jyotish 14 March 2025
X

Chamatkari Ank Jyotish 14 March 2025

Love Rashifal 5 july 2025: 5 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल:का दिन आपके लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा? क्या आपका लव पार्टनर आपको धोखा देगा या निभायेगा उम्रभर साथ. चंद्र नाम राशि ग्रह नक्षत्रों के आधार पर जानते हैं 12 राशियों का लव राशिफल, जिसमें मेष से मीन तक हर राशि से जुड़ी भविष्यवाणियां हैं। किसका रिश्ता बनेगा किसका बिगडेगा, जानिए पंचांग और लव राशिफल साथ में

मूलांक 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)

आज उर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। काम में सफलता मिलेगी लेकिन रिश्तों में संयम रखें। कोई पुराना मित्र मदद कर सकता है।

उपाय: हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

मूलांक 2 (जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)

आज जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैरों में दर्द या थकान हो सकती है।

उपाय: सरसों तेल का दीपक शनिदेव के सामने जलाएं।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 4

मूलांक 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है)

आज आप आत्ममंथन के मूड में रहेंगे। काम में एकाग्रता थोड़ी कम हो सकती है लेकिन गहरी सोच आपको समाधान देगी। रिश्तों में दूरी न बनने दें।

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 7

मूलांक 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)

आज दिन की शुरुआत कुछ व्यवधानों से हो सकती है, जिससे मूड थोड़ा उतर सकता है। लेकिन दोपहर बाद कार्यों में तेजी आएगी और रुका धन मिलने की उम्मीद बनेगी। प्रशासनिक या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ के संकेत हैं। परिवार में किसी बच्चे की बात मन को सुकून दे सकती है।

उपाय: किसी ज़रूरतमंद बच्चे को खाना खिलाएं।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 3

मूलांक 5 (जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है)

भावनात्मक दृष्टि से दिन थोड़ा उलझा रह सकता है। किसी की कही बात दिल पर लग सकती है, पर संयम बनाए रखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और कामकाज में सुधार होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन महिला सदस्यों की सेहत पर ध्यान दें।

उपाय: चावल और दूध किसी जरूरतमंद को दान करें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मूलांक 6 (जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)

आज आपकी सलाह से किसी को बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर चलना बेहतर रहेगा। पिता या घर के बुज़ुर्ग से कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है।

उपाय: पीले वस्त्र पहनें और केले के पेड़ को जल दें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6

मूलांक 7 (जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

आजदिन की शुरुआत कुछ उलझनों से होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर बन सकते हैं, बाकी को संयम रखना चाहिए। पारिवारिक तनाव हो सकता है, कठोर शब्दों से बचें।

उपाय: पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 8

मूलांक 8 (जिनका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)

तेज बुद्धि के बावजूद आज फैसले लेने में जल्दबाज़ी न करें। किसी पुराने मित्र से जुड़ा समाचार आ सकता है। रिश्तों में सुधार होगा। त्वचा या आंखों की तकलीफ से बचें।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

मूलांक 9 (जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

आज व्यापार और कला से जुड़े लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। शारीरिक थकावट के बावजूद मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: गुलाब का फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6


Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story