TRENDING TAGS :
Mahindra XUV700 facelift Vs XEV 7e: Mahindra XUV 700 से कितनी अलग और हाईटेक है Mahindra XEV 7e, क्या कम होगा प्राइज?
Mahindra XUV700 facelift Vs XEV 7e: भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को लोग बेहद पसंद करते है। तो इस दौरान कंपनी Mahindra & Mahindra जल्द ही XEV 7e इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च कर सकती है।
Mahindra XUV700 facelift Vs XEV 7e(photo-social media)
Mahindra XUV700 facelift Vs XEV 7e: भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को लोग बेहद पसंद करते है। तो इस दौरान कंपनी Mahindra & Mahindra जल्द ही XEV 7e इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही XUV 700 के Facelift को लाने की तैयारी की जा रही है। इन दोनों कारों को लेकर कई जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही दोनों में से किसे चुनना आपके लिए बेस्ट हो सकता है, सभी पर नजर डालते हैं।
जानें दोनों अपकमिंग कार के फीचर्स
सबसे पहले XUV 700 Facelift की बात करें तो इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को टेस्ट(upcoming Mahindra SUV) किया जा रहा है। परन्तु कार को हर जगह से कवर किया गया था। इस कार में भी Mahindra Thar Roxx की तरह ही सर्कुलर हेडलाइट्स दी गई है। इसके साथ ही डिज़ाइन की बात करें तो इसमें नए डिजाइन वाली ग्रिल को भी दिया जाएगा। इसके साथ ही कार में कई नए फीचर्स और इंटीरियर के बदलाव देखने को मिले है।
महिंद्रा XEV 7e
अभी फ़िलहाल महिंद्रा ने इसकी लॉन्च की जानकारी शेयर नहीं की है। इसकी डिज़ाइन बिल्कुल XUV 700 और XEV 9e की तरह होगी, मीडिया पर XUV 700 की कुछ डिज़ाइन सामने आई थी, जिससे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कार में स्प्लिट LED हेडलैम्प, L-शेप्ड LED DRLs और ब्लैक्ड आउट फ्रंट ग्रिल दिया जाएगा। इसके साथ ही कार की बैटरी की बात करें तो महिंद्रा XEV 7e में 59 kWh और 79 kWh बैटरी के दो ऑप्शन दिए गए है। XEV 7e की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर हो सकती है।
कब तक होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से अभी इस एसूयवी के बारे में अभी कन्फर्म जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि टेस्टिंग के बाद इसकी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया जाएगा। ऐसे में यह अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि इसे साल के आखिर या अगले साल के शुरू में लॉन्च किया जाएगा।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!