×

Lucknow: LDA उपाध्यक्ष ने स्मारकों का किया औचक निरीक्षण, 3 निलंबित, 7 का रोका गया वेतन

LDA उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने स्मारकों का औचक निरीक्षण किया। जहां खामियां मिलने पर 3 कर्मचारी को निलंबित कर दिया।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootNewstrack Network
Published on: 10 July 2021 5:38 AM GMT
Lucknow: LDA उपाध्यक्ष ने स्मारकों का किया औचक निरीक्षण, 3 निलंबित, 7 का रोका गया वेतन
X
एलडीए उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश, फाइल, सोशल मीडिया

लखनऊ: जिलाधिकारी और लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश पार्कों और स्मारकों के रखरखाव की व्यवस्था को भांपने के लिए औचक निरीक्षण पर निकले तो तमाम खामियां उन्हें मिली। जिसके बाद एलडीए उपाध्यक्ष ने लापरवाह कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के बाद तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और सात कर्मियों के वेतन रोकने का आदेश दिए। इसके अलावा एक महिला कर्मचारी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्लथ का निरीक्षण

शुक्रवार शाम एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्हें मेटल डिटेक्टर मशीन खराब मिली, इसे ठीक कराने के आदेश दिए गए। इसके अलावा पर्यटकों का फीडबैक लिए जाने के साथ ही विजिटर रूम, सुझाव-पेटिका और आरओ मशीन स्थापित करने के आदेश दिए। उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने के बाद उन्होंने अम्बेडकर पार्क के प्रबन्धक यमन हफीज और वाह्य क्षेत्र के प्रबन्धक अजय कुमार का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिया है।

कांशीराम स्मारक स्थल का निरीक्षण

कांशीराम स्मारक स्थल के निरीक्षण में भी अभिषेक प्रकाश को कई कमियां मिलीं जिस पर उन्होंने प्रबन्धक मनीष मौर्या, प्रबन्धक व इलेक्ट्रिकल अनुभाग के व्यवस्थापक सुनील कुमार को फटकार लगाते हुए उनका बी वेतन रोकने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रबंधक को नहीं मालूम पार्क कब होता है बंद

एलडीए उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश कांशीराम स्मारक स्थल से बौद्ध विहार शान्ति उपवन का भी निरीक्षण करने पहुंचे, यहां जब अभिषेक प्रकाश ने प्रबन्धक योगेंद्र कुमार से पार्क बंद होने का समय पूछा तो उन्होंने शाम 6.30 बजे बताया। जबकि पार्क बंद होने का समय रात 9 बजे है। साथ ही वहां कार्य में लगे कर्मचारियों ने एलडीए उपाध्यक्ष को बताया कि उनके लिए बनाए गए शौचालयों और पेयजल के नल पिछले 6 महीने खराब पड़ा है, आपके आने की सूचना मिली तो इसे ठीक कराया गया। यह सुनकर अभिषेक प्रकाश को काफी गुस्सा आया,उन्होंने अनियमितता बरतने के आरोप में प्रबन्धक योगेन्द्र कुमार, सुपरवाइजर देवराज एवं अभिषेक सिंह को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही पौधों के रख-रखाव में कमियां पाये जाने के कारण व्यवस्थापक (उद्यान) इकरार अली का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, लाइब्रेरी के नोटिस बोर्ड पर गंदगी को देखते हुए लाइब्रेरियन गीता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्को में खामियों को लेकर अभिषेक प्रकाश ने प्रबन्धक प्रशासन अभिनव सिंह व प्रबन्धक अनुरक्षण हिमांशु रंजीत सिंह का वेतन बाधित करते हुए जवाब तलब किया।

Rahul Singh Rajpoot

Rahul Singh Rajpoot

Next Story