×

Bihar Rajgir Glass Bridge: बिहार में है चीन जैसा ग्लास ब्रिज, दुनिया के खूबसूरत ब्रिज में होती है गिनती

Bihar Rajgir Glass Bridge Details: बिहार का राजगीर राज्य की खूबसूरती दिखाने के लिए काफी अच्छा उदाहरण है। जहां की शानदार जगहें न केवल देश के लोगों को बल्कि विदेशियों को भी आकर्षित करता है।

Kajal Sharma
Published on: 9 March 2023 2:22 AM GMT
Bihar Rajgir Glass Bridge
X

Bihar Rajgir Glass Bridge (Photo-Social media)

Bihar Rajgir Glass Bridge: भारत में 28 राज्य हैं, हर राज्य की अपनी अलग पहचान और संस्कृति है। जिसके लिए उन्हे जाना जाता है। बिहार भी अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए काफी फेमस है। अगर इतिहास पर नज़र डाली जाए तो बिहार भारत के सबसे समृद्ध और विकसित जगहों में गिना जाता है। बिहार का राजगीर राज्य की खूबसूरती दिखाने के लिए काफी अच्छा उदाहरण है। जहां की शानदार जगहें न केवल देश के लोगों को बल्कि विदेशियों को भी आकर्षित करता है। लेकिन बिहार में एक जगह और है जो राजगीर वासियों के दिलों में बस चुकी है। यह जगह कुछ और नहीं बल्कि यहां का ग्लास ब्रिज है, जिसे देख हर किसी की सांसे थम सकती हैं। राजगीर के इस ग्लास ब्रिज को देखकर ऐसा लगता है मानों ब्रिज आपको जन्नत की ओर ले जा रहा है।

क्यों खास है ग्लास ब्रिज (Bihar Rajgir Glass Bridge Ke Bare Mein Jankari)

बिहार के राजगीर में स्थित ग्लास ब्रिज चीन के हांगझोऊ ब्रिज से कम नहीं है। दुनिया में ऐसी कुछ ही जगह है जहां आपको इतने बड़े ग्लास के ब्रिज देखने को मिलेंगा। राजगीर का ग्लास ब्रिज भारत का दूसरा सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज है। जहां से आपको विदेश जैसा नज़ारा देखने को मिलेगा।

कितना बड़ा है ग्लास ब्रिज

बिहार में बना कांच का यह पुल कम से कम 20 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जिसकी चौड़ाई 6 फीट है, यह पुल काफी मजबूती से बनाया गया है। इस पुल पर एक समय में 40 लोगों को खड़े होने की इजाजत होती है। 200 फीट ऊंचे इस ब्रिज को देखने के लिए कभी भी जा सकते हैं।

ब्रिज से दिखते हैं खूबसूरत नजारे

राजगीर का यह ब्रिज खूबसूरत जंगलों के बीच बनाया गया है, यहां जाकर आप 200 फीट की ऊंचाई से बिहार के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। यहां खड़े होकर आप प्रकृति का मज़ा ले सकते हैं। जो आप शायद ही किसी पहाड़ी जगह पर देख पाएंगे। राजगीर में आप साइक्लिंग, जीप स्काई बुकिंग और वॉल क्लाइम्बिंग आदि का मजा भी ले सकते हैं।


कितना है ब्रिज का टिकट (Bihar Rajgir Glass Bridge Tickets Price)

बिहार के इस खूबसूरत ब्रिज पर घूमने के लिए आपको 200 रुपए का खर्च करना होगा। ग्लास ब्रिज जाने के लिए एंट्री फीस 50 रुपए है, वहीं इस पुल पर घूमने के लिए आपको 150 रुपए खर्च करने होंगे। राजगीर ग्लास ब्रिज को देखने का समय सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story