×

Mirzapur News: दो लाख चौहत्तर हजार किलोमीटर पैदल चलेगा यह शख्स, जानें क्या है वजह

Mirzapur News: पैदल चलने का गिनीज वर्ल्ड ऑफ बुक का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए शख्स घर से निकल पड़ा है। कौशांबी के गौरव मालवीय एक लाख चालीस हजार किलोमीटर पैदल चलने का रिकॉर्ड तोडेंगे।

Brijendra Dubey
Published on: 18 Feb 2024 1:08 PM GMT
X

गौरव मालवीय पैदल चलकर बनायेंगे गिनीज वर्ल्ड ऑफ बुक रिकॉर्ड (न्यूजट्रैक)

Mirzapur News: पैदल चलने का गिनीज वर्ल्ड ऑफ बुक का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए शख्स घर से निकल पड़ा है। कौशांबी के गौरव मालवीय एक लाख चालीस हजार किलोमीटर पैदल चलने का रिकॉर्ड तोडेंगे। गौरव ने कौशांबी से 13 सितंबर 2021 को यात्रा शुरू की है। ढाई साल में 44000 किलोमीटर चलकर मां विंध्यवासिनी दरबार पहुंचा। यहां मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद फिर से यात्रा शुरू की है। गौरव को 2029 में दो लाख चौहत्तर हजार किलोमीटर चलकर गिनीज वर्ल्ड ऑफ बुक में नया नाम दर्ज कराने का लक्ष्य है।

गौरव मालवीय आर्मी जवान बनकर देश का सेवा करने का सपना था। आर्मी में न जाकर अब पैदल यात्रा कर गिनीज वर्ल्ड ऑफ बुक में नाम दर्ज करवाने के लिए चल पड़े हैं। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद के रहने वाले गौरव मालवीय 13 सितंबर 2021 से पैदल यात्रा कर रहे हैं। 44000 किलोमीटर यात्रा पूरी कर मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया है। गौरव अमेरिका द्वारा पैदल चलने का 1985 में एक लाख चालीस हजार के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भारत भ्रमण पर निकले हैं।

2029 में दो लाख चौहत्तर हजार किलोमीटर चलकर गिनीज वर्ल्ड ऑफ बुक में नया नाम दर्ज कराने का लक्ष्य रखा है। गौरव मालवीय ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और जंगल बचाओ अभियान को लेकर यह यात्रा शुरू की है। अपने साथ 50 किलो का सामान लेकर चल रहा हूं। 2029 में दो लाख चौहत्तर हजार किलोमीटर का सफर कर गिनीज वर्ल्ड ऑफ बुक में नाम दर्ज कराएंगे। इसके बाद माउंट एवरेस्ट पर एक कुंतल का वजन लेकर चढूंगा। देश में पर्यावरण को बढ़ाने और जंगल को बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा हूं। संपूर्ण भारत में चलकर एक लाख पौधा लगाएंगे और एक लाख पौधा लगाने के लिए जागरूक भी करेंगे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story