TRENDING TAGS :
Oswal Pumps IPO: ₹890 करोड़ के इश्यू से निवेशकों को मिलेगा बड़ा मौका
Oswal Pumps IPO: यह IPO न सिर्फ कंपनी को बड़ा बनाने का एक बड़ा कदम है, बल्कि निवेशकों के लिए भी एक सुनहरा मौका हो सकता है जो ग्रोथ और स्थायित्व वाले क्षेत्रों में संभावनाएं खोज रहे हैं।
Oswal Pumps IPO Investors Will Get a Big Opportunity With the Issue of Rupees 890 Crore
Oswal Pumps अब शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है, अपने दो दशक से अधिक के अनुभव और भरोसेमंद ब्रांड छवि के साथ। कंपनी का लक्ष्य ₹890 करोड़ जुटाने के लिए 13 जून 2025 से अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) शुरू कर रहा है।
यह IPO न सिर्फ कंपनी को बड़ा बनाने का एक बड़ा कदम है, बल्कि निवेशकों के लिए भी एक सुनहरा मौका हो सकता है जो ग्रोथ और स्थायित्व वाले क्षेत्रों में संभावनाएं खोज रहे हैं। व्यापार विश्लेषक इसे महत्वपूर्ण विकास मानते हैं। विशेष रूप से वर्तमान बाजार भावना को देखते हुए।
परिचय
ओसवाल पंप्स लिमिटेड(Oswal Pumps limited) एक प्रतिष्ठित भारतीय कंपनी है जो मुख्य रूप से सोलर-पावर्ड पंप, सबमर्सिबल पंप, सेंट्रीफ्यूगल पंप, इलेक्ट्रिक मोटर और सोलर मॉड्यूल का निर्माण करती है। कंपनी के उत्पाद "ओसवाल" ब्रांड नाम से बाज़ार में उपलब्ध हैं और इनका उपयोग कृषि सिंचाई, घरेलू जल आपूर्ति और औद्योगिक कार्यों में होता है। ओसवाल पंप्स को इस क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है और कंपनी ने इंजीनियरिंग, डिज़ाइन, निर्माण और परीक्षण में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है। कंपनी ने केंद्र सरकार की पीएम कुसुम योजना के तहत हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में 38,132 सोलर पंप सिस्टम्स की सफल आपूर्ति की है, जो सरकारी योजनाओं में उसकी मजबूत भागीदारी को दर्शाता है। हाल के वर्षों में कंपनी ने राजस्व और मुनाफे के मामले में तेज़ी से वृद्धि दर्ज की है और अब वह आईपीओ के माध्यम से पूंजी जुटाकर अपने विस्तार की योजनाओं को और गति देना चाहती है, जिसमें नई फैक्ट्री की स्थापना, उपकरण खरीद और पुराने कर्ज का भुगतान शामिल है। ओसवाल पंप्स की यह विकास यात्रा इसे भारत के अग्रणी पंप निर्माताओं में शामिल करती है।
IPO से जुड़ी मुख्य बातें:
- कंपनी ₹890 करोड़ के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी।
- साथ ही, कंपनी के प्रमोटर विवेक गुप्ता, जो इस समय कंपनी में 25.17% हिस्सेदारी रखते हैं, अपने 8.1 मिलियन (लगभग 81 लाख) शेयर बेचने जा रहे हैं।
- हालांकि, प्रमोटर द्वारा बेचने से मिलने वाला पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) के अंतर्गत प्रमोटर को मिलेगा।
Oswal Pumps IPO की पूरी टाइमलाइन:
- एंकर बुक ओपनिंग (Anchor Book Opening) : 12 जून 2025
- आईपीओ खुलने की तारीख (IPO Opens) : 13 जून 2025
- आईपीओ बंद होने की तारीख (IPO Closes) : 17 जून 2025
- शेयर आवंटन तय होगा (Allotment Finalization) : 18 जून 2025
- पैसे रिफंड और शेयर क्रेडिट (Refunds & Demat Share Credit) : 19 जून 2025
- लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंज पर (Listing on Stock Exchange) : 20 जून 2025
IPO के लीड मैनेजर:
इस बड़े आईपीओ के लीड मैनेजर की भूमिका निभा रही हैं भारत की कुछ प्रमुख इनवेस्टमेंट फर्म्स:
IIFL कैपिटल, JM फाइनेंशियल, CLSA इंडिया, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, और एक्सिस कैपिटल। इन नामी मैनेजमेंट की मौजूदगी से यह स्पष्ट है कि कंपनी अपने पब्लिक इश्यू को सफल बनाने के लिए हरसंभव तैयारी कर रही है।
निवेशकों के लिए क्या है खास?
- प्रोफेशनल मैनेजमेंट और अनुभवी प्रमोटर समूह।
- सोलर और वॉटर पंप सेक्टर में मजबूत पकड़।
- कंपनी की ग्रोथ संभावनाएं और सेक्टर की बढ़ती मांग इसे निवेश के लिहाज से आकर्षक बनाती हैं।
- बाजार में लिस्टिंग के बाद अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन जोखिमों का मूल्यांकन ज़रूरी है।
कंपनी फंडिंग क्यों जुटा रही है?
कंपनी आईपीओ के माध्यम से जुटाए गए पैसों का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए करेगी:
• उपकरण खरीद: लगभग ₹89.86 करोड़ नए उपकरण खरीदने में खर्च होंगे।
• नई फैक्ट्री: हरियाणा में एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिस पर ₹273 करोड़ खर्च होंगे।
• कर्ज चुकाना: कंपनी अपने ₹280 करोड़ के कर्ज का भुगतान करेगी।
• ओसवाल सोलर का कर्ज: ओसवाल सोलर के ₹31 करोड़ कर्ज का भी भुगतान किया जाएगा।
कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा है?
पिछले कुछ समय में ओसवाल पंप की राजस्व और मुनाफे में जबरदस्त वृद्धि हुई है:
- बजट वर्ष 2024 : राजस्व 385.04 करोड़ रुपये से 758.57 करोड़ रुपये हो गया। ₹34.20 करोड़ का शुद्ध लाभ ₹97.67 करोड़ हुआ।
- दिसंबर 2024 तक, 9 महीने का समय : कम्पनी ने ₹1,065.67 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया और ₹216.71 करोड़ का शुद्ध लाभ प्राप्त किया।
- अप्रैल 2025 में : कंपनी पर कुल ₹308.57 करोड़ का कर्ज था।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge