TRENDING TAGS :
Petrol Ka Dam: जारी हुआ पेट्रोल डीजल का दाम, जानें आज क्या है फ्यूल रेट
Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल डीजल का दाम जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक आज एक बार फिर कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Petrol Ka Dam: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शनिवार का पेट्रोल डीजल का दाम जारी कर दिया है। लगातार छठे दिन फ्यूल रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में आम जनता को थोड़ी राहत मिली है। 11 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये और डीजल की कीमत 88.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई हैं।
बता दें कि आखिरी बार 5 सितंबर को डीजल पेट्रोल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) बदला गया था, तब ईंधन की कीमतों में 15-15 पैसे की गिरावट दर्ज हुई थी। जबकि उससे पहले 1 सितंबर को तेल का दाम घटा था। कुल मिलाकर इस महीने में केवल दो बार ही पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुआ है। ज्यादातर महानगरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बना हुआ है, जबकि डीजल का दाम भी करीब करीब 90 से 100 रुपये प्रति लीटर है। चलिए एक नजर डालते हैं कि आपके शहर में आज का पेट्रोल का दाम और आज डीजल का दाम कितना है।
आपके शहर में पेट्रोल डीजल का दाम आज कितना है (Petrol Diesel Ka Dam Aaj Kitna Hai)
शहर में पेट्रोल डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) | आज का पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam) | आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam) |
दिल्ली | 101.19 रुपये | 88.62 रुपये |
मुंबई | 107.26 रुपये | 96.19 रुपये |
चेन्नई | 99.12 रुपये | 93.40 रुपये |
कोलकाता | 101.62 रुपये | 91.71 रुपये |
लखनऊ | 98.30 रुपये | 89.02 रुपये |
भोपाल | 109.63 रुपये | 97.43 रुपये |
जयपुर | 108.28 रुपये | 97.90 रुपये |
पटना | 103.79 रुपये | 94.55 रुपये |
बेंगलुरु | 104.70 रुपये | 94.04 रुपये |
कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल की कीमत (How To Check Petrol Diesel Price)
तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल का दाम रोज चेंज किया जाता है, जो रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। ऐसे में फ्यूल रेट आप खुद सिंपल स्टेप के साथ जान सकते हैं।
इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें।
BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज ईंधन के दाम जान सकते हैं।
HPCL के कस्टमर HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।