×

अमेरिका को चलाते हैं ये इंडियन्स, अगर चले आएं भारत तो 'गरीब' हो जाएगा US

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती काफी अच्छी है। दोनों देश यही चाहते हैं कि दोनों में रिश्ते और भी मजबूत हो जाए। और तो और अमेरिका और भारत के बीच मजबूत व्यापारिक रिश्ते हैं।

Roshni Khan
Published on: 24 Feb 2020 10:39 AM GMT
अमेरिका को चलाते हैं ये इंडियन्स, अगर चले आएं भारत तो गरीब हो जाएगा US
X

नई दिल्ली: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती काफी अच्छी है। दोनों देश यही चाहते हैं कि दोनों में रिश्ते और भी मजबूत हो जाए। और तो और अमेरिका और भारत के बीच मजबूत व्यापारिक रिश्ते हैं। बहुत सी बड़ी अमेरिकी कंपनियों के भारतीय सीईओ के हाथ में है। तो आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 7 बड़ी अमेरिकी कंपनियों के बारे में जिन्हें भारतीय चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें:CAA विरोध में तड़तड़ाई गोलियां: पुलिस के सामने पत्थरबाजी के बाद फूंक दी गाड़ियां

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट की कमान सत्य नडेला के हाथों में है। फरवरी 2014 से वो कंपनी के CEO पद पर हैं।

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई है। उन्हें साल 2019 में अल्फाबेट का सीईओ बनाया गया है। इससे पहले गूगल की कमान उनके पास थी। फ़िलहाल अभी के टाइम में अल्फाबेट की मार्केट वैल्यू 893.34 अरब डॉलर है।

मशहूर अमेरिकी कंपनी मास्टरकार्ड की कमान भारतीय अजय पाल सिंह बंगा के हाथों में है। वो जुलाई 2010 से कंपनी के CEO हैं। फोटोशॉप जैसे सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी एडोब के CEO शांतनु नारायण हैं। वो 2007 से इस पद पर हैं।

ये भी पढ़ें:ट्रंप को पसंद ये बॉलीवुड फ़िल्में, कहा- फिल्मों में भांगड़ा और म्यूजिक होता है बेहतरीन

माइक्रॉन कंपनी की कमान भारतीय मूल के संजय मेहरोत्रा के हाथों में है। वो जुलाई 2017 से इस पर बने हुए हैं। कभी सॉफ्ट बैंक की कमान संभाल चुके निकेश अरोड़ा इन दिनों Paloalto के CEO हैं। इस कंपनी की मार्केट वैल्यू 22.24 अरब डॉलर है। जयश्री उल्लाह अमेरिकी की मशहूर कंपनी Arista की CEO हैं। वो साल 2008 से CEO के पद पर बनी हुई हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story