TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Gold Silver Price 8 October 2023: झटका...सोना चांदी के एक दम बढ़ गए दाम, आपके शहर में इस भाव पर आया 24 कैरेट गोल्ड

UP Gold Silver Price Today 08 October 2023: लखनऊ में छुट्टी वाले दिन रविवार को लगातार दूसरे दिन सोना महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोना 310 बढ़कर 57,690 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Viren Singh
Published on: 7 Oct 2023 11:30 PM GMT (Updated on: 7 Oct 2023 11:30 PM GMT)
UP Gold Silver Price Today 08 October 2023
X

UP Gold Silver Price Today 08 October 2023 (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price Today 08 October 2023: यूपी में काफी दिनों तक कीमती आभूषण के भाव से राहत मिलने बाद फिर लोगों को इससे झटका मिला है। प्रदेश की सर्राफा बाजार में 08 अक्टूबर को सोना और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। रविवार को प्रदेश में सोना और चांदी के भाव में जोरदारी की तेजी आई है। सोना 300 रुपये अधिक महंगा हुआ है, जिसके बाद यह 58 हजार के पास आ गया है। चांदी एकाएक 1500 रुपये किलो महंगी हुई है। ऐसे में अगर आप बाजार से कीमती आभूषण को खरीदने जा रहे हैं तो आज आपको जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी।

सोना 70 रुपये हुआ महंगा

लखनऊ में छुट्टी वाले दिन रविवार को लगातार दूसरे दिन सोना महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोना 310 बढ़कर 57,690 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना 250 रुपये उछलकर 52,900 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शनिवार को सोने के दाम में कुछ रुपए की तेजी आई थी। तब 24 कैरेट सोना 57,380 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 52,650 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी जोरदार उछली

सोना की तुलना में लखनऊ में चांदी के दाम में जोरदार की तेजी आई है। रविवार को चांदी 1500 रुपये किलो महंगी हुई है। इसके बाद यह 72,100 रुपये पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को चांदी के भाव में गिरावट आई थी और यह 70,600 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहरों में सोने के ताजा भाव

कानपुर

52,900 (22 कैरट)

57,690 (24 कैरट)

आगरा

52,900 (22 कैरट)

57,690 (24 कैरट)

नोएडा

52,900 (22 कैरट)

57,690 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52,900 (22 कैरट)

57,690 (24 कैरट)

वाराणसी

52,900 (22 कैरट)

57,380 (24 कैरट)

मथुरा

52,900 (22 कैरट)

57,690 (24 कैरट)

सही रेट्स जनाने के लिए यहां करना होगा संपर्क

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ देर में SMS के माध्मय से नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story