×

Asif Khan Arrested: पूर्व MLA आसिफ खान गिरफ्तार : MCD कर्मियों से मारपीट फिर बनाया था मुर्गा

Asif Khan Arrested: आसिफ खान पर एमसीडी के लोगों को मुर्गा बनाने का भी आरोप है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 27 Nov 2021 7:34 AM GMT
Congress former MLA Asif Khan arrested
X

पूर्व MLA आसिफ खान गिरफ्तार (Social Media)

Asif Khan Arrested Delhi Nagar Nigam police: दिल्ली पुलिस ने आज कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। आसिफ खान को एमसीडी के लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं आसिफ पर एमसीडी (MCD) के लोगों को मुर्गा बनाने का भी आरोप है।

आसिफ खान पर गाली गलौज देने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, आसिफ खान (Asif Khan) की ओर से एमसीडी के लोगों के साथ मारपीट और गाली गलौज का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठी थी। इसी को लेकर दिल्ली नगर निगम पुलिस के इंस्पेक्टर राम किशोर ने शाहीनबाग पुलिस को तहरीर दी थी और पूर्व mla की ओर से सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया था। इसके बाद शाहीनबाग पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।

क्या था मामला

साउथ ईस्ट दिल्ली के ओखला विधनसभा छेत्र से आसिफ खान का एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में आसिफ एमसीडी के लोगों के साथ बदतमीजी कर रहे थे और उनके साथ गाली गलौज भी कर रहे थे। और उन्हे मुर्गा बनने के लिए भी मजबूर कर रहे थे। आसिफ के घर लगे कांग्रेस का पोस्टर उखाड़ फेंकने से नाराज़ होकर लोगों को सड़क पर मुर्गा बनाकर पीटने लगे।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमे फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story