×

देश में बचा सिर्फ इतने दिन का वैक्सीन स्टॉक, राज्यों ने केंद्र से की मांग

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर तेज़ी से फ़ैल रहा है। जिसे देखते हुए टीकाकरण अभियान भी तेज़ कर दिया गया है।

Monika
Published By Monika
Published on: 9 April 2021 2:26 AM GMT
देश में बचा सिर्फ इतने दिन का वैक्सीन स्टॉक, राज्यों ने केंद्र से की मांग
X

कोरोना वायरस टीकाकरण (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर तेज़ी से फ़ैल रहा है। जिसके चलते कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति पैदा हो गई है। जिसे देखते हुए टीकाकरण अभियान भी तेज़ कर दिया गया है। जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश के कई राज्यों में वैक्सीन का स्टॉक सिर्फ 5.5 दिनों का बचा है। लेकिन अच्छी बात ये है कि अगले ही हफ्ते सारे राज्यों में वैक्सीन की और खेप पहुंचने वाली है। केंद्र सरकार से कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन की मांग की है।

बता दें, देश में इस वक़्त 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। खबरों की माने तो स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के हवाले से दावा किया है कि आंध्र प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में दो दिनों से भी कम का स्टॉक बचा है। ओडिशा में मुश्किल से वैक्सीन चार दिन और चल सकते हैं। वही अन्य राज्यों की भी हालत ऐसी ही है।

2 करोड़ वैक्सीन का स्टॉक बचा

अप्रैल महीने से हर रोज़ लगभग 36 लाख वैक्सीन लग रहे हैं। भारत में अब केवल 2 करोड़ वैक्सीन का स्टॉक बचा हुआ है। यही अलगे साढ़े पांच दिनों तक ये और चल सकता है। आंकड़ों के मुताबिक अगले एक हफ्ते के दौरान राज्यों को 2 करोड़ 45 लाख वैक्सीन की डोज़ और मिल जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों से बातचीत के बाद हर चौथे से आंठवें दिन के बीच वैक्सीन की स्टॉक भेजी जा रही है।

आंध्र प्रदेश में 1.4 लाख डोज़ बाकी है। जो एक दिन ही चल सकता है। यहां हर दिन औसतन 1.1 लाख लोगों को वैक्सीन लग रही है. बिहार में 2.6 लाख डोज़ बाक़ी है। यहां औसतन 1.7 लाख वैक्सीन हर रोज़ लग रहे है। तमिलनाडु में 17 लाख का स्टॉक बाकी है। यहा के हालत अभी कुछ ठीक है। एक दिन में तमिलनाडु में औसतन सिर्फ 37 हज़ार वैक्सीन की डोज़ लग रही है।

सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन महाराष्ट्र में

महाराष्ट्र में ज्यादा आबादी होने के चलते यहां कोरोना के केस भी ज्यादा मिल रहे हैं वही वैक्सीन डोज़ एक दिन में 3.9 लाख लोगों को लगाई जा रही है. यानी 15 लाख वैक्सीन का स्टॉक मुश्किल से 4 दिन और चलेंगे। उत्तर प्रदेश में 2.5 दिन बचा हुआ है, उत्तराखंड में 2.9 दिनों का स्टोक , ओडिशा में 3.2 और मध्य प्रदेश में 3.5 दिनों का स्टॉक बाकी है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story