×

दिल्ली लॉकडाउनः एक बार फिर घर वापसी को मजबूर, प्रवासी मजदूर

देश में तेजी से कोरोना बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 273,810 नए मामले सामने आए हैं।

Shweta
Published By Shweta
Published on: 19 April 2021 5:32 PM GMT
दिल्ली में लॉकडाउन
X

दिल्ली में लॉकडाउन ( फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः देश में तेजी से कोरोना बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 273,810 नए मामले सामने आए हैं। जिसे देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। जिसके बाद से दिल्ली के बाजारों में लोगों की भीड़ लगी हुई है इतना ही नहीं दिल्ली से प्रवासी मजदूर अपने घर लौटने पर मजबूर है।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते रफ्तार पर काबू पाने के लिए सरकार सभी तरीके अपना रही है। वही दिल्ली में आज रात 10 बजे से अलगे सोमवार 29 अप्रैल सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। हर रोज यहां कोरोना के नए मामले दर्ज किए जाते हैं। जिसे देखते हुए लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। इस ऐलान के बाद से आनंद विहार, कौशांबी बस अड्डे से यूपी और बिहार के दूर-दराज शहरों के प्रवासी लोग पलायन करने लगे हैं। जिसके चलेत आंदन विहार और कौशांबी बर अड्डे पर भीड़ बढ गई है।

क्या कहा लोगों ने

आपको बताते चले कि कोरोना के कारण दिल्ली में लगा लॉकडाउन के बाद से मुसाफिर अपने घर को लौट रहे हैं। इस दौरान एक मुसाफिरों ने कहा कि कोरोना संक्रमण अनियंत्रित तरीके से बढ़ रहा है। हालात और ज्यादा खराब हुए तो लॉकडाउन की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए वो अब अपने पैतृक स्थान पर जा रहे हैं।


लॉकडाउन के ऐलान पर सीएम केजरीवाल ने दिलाया भरोसा

आपको बताते चले कि दिल्ली में लॉकडाउन के ऐलान पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। आप दिल्ली में ही रहिए। पिछली बार जब देश में लॉकडाउन लगा था। हमने देखा था कि किस तरह बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गांव जाने लगे।

मैं खासतौर से हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं, ये छोटा सा लॉकडाउन है, 6 दिन का, दिल्ली छोड़कर मत जाइए जल्द ही इस मुसीबत से छुटकारा पा लेंगे। मैं हूं ना, मुझ पर भरोसा रखिए" बता दें कि लॉकडाउन लगने के बाद से लोगों के अंदर डर पैदा हो गया है। यही कारण है कि लोग अपने घर लौटने पर मजबूर है।

Shweta

Shweta

Next Story