×

रेप के बाद इंसाफ पाने के लिए भ्रूण बैग में लेकर थाने पहुंची महिला, केस दर्ज

Manali Rastogi
Published on: 23 July 2018 4:03 AM GMT
रेप के बाद इंसाफ पाने के लिए भ्रूण बैग में लेकर थाने पहुंची महिला, केस दर्ज
X

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके ही होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक रेप पीड़िता तकरीबन 5 महीने का भ्रूण बैग में लेकर थाने पहुंची। थाने में उसने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की।

यह भी पढ़ें: यूपी: मौसम विभाग का अनुमान, अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश

वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस केस दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मामला हसनपुर तहसील का है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने 6 महीने पहले उसके साथ रेप किया और उसके बाद उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।



जानकारी ये भी है कि जब दोनों के बीच संबंध बने तब दोनों रिलेशनशिप में थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले जबरन संबंध बनाए। बाद में शादी से बचने के लिए पीड़िता गर्भपात के लिए मजबूर किया। पीड़िता का ये भी कहना है कि गर्भपात के लिए आरोपी ने जबरन उसे दवाइयां लाकर खिला दीं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story