×

फिल्‍मी अंदाज में दुल्‍हन हुई मंडप से गायब, 7 फेरे लेने के बाद शादी में हुआ ये कारनामा

sudhanshu
Published on: 7 July 2018 10:56 AM GMT
फिल्‍मी अंदाज में दुल्‍हन हुई मंडप से गायब, 7 फेरे लेने के बाद शादी में हुआ ये कारनामा
X

शाहजहांपुर: जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में पूरे रस्‍मों रिवाज के साथ दूल्‍हे संग फेरे लेने वाली नई नवेली दुल्‍हन फिल्‍मी अंदाज में मंडप से फरार हो गई। प्रेमी के साथ फुर्र हुई दुल्‍हन को पुलिस ने बरामद कर लिया। लेकिन बाद में दूल्‍हे ने उसी मंडप में दुल्‍हन की जगह एक अन्‍य लड़की संग शादी रचाई। ये मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रेमी ने कबूला गुनाह

जिले के तिलहर क्षेत्र में शादी में फेरे लेने के बाद दुल्हन शौच का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। फेरे के बाद शौच को गई दुल्हन जब एक घंटे तक वापस नहीं लौटी तो दूल्हे पक्ष का दुल्हन पक्ष से टकराव शुरू हो गया। दूल्हा विदाई करने के लिए अपनी नई नवेली दुल्हन का इंतजार करता रहा। इसी बीच दुल्हन के पिता को उसके प्रेमी पर शक हुआ। पिता की सूचना पर पुलिस ने प्रेमी को उसके घर से उठा लिया और कङाई से पूछताछ की, तो प्रेमी की निशानदेही से एक खेत से दुल्हन को बरामद कर लिया गया। फेरे होने के बाद दूल्हे की शादी दूसरी लङकी से कराकर विदाई करा दी गई।

मंडप में दूसरी लड़की क पिता ने करवाई शादी

घटना थाना तिलहर क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के रहने वाले पिता ने अपनी बेटी की शादी पीलीभीत के बिसलपुर के रहने वाले एक युवक से तय की थी। तय वक्त के अनुसार दुल्हा शादी लेकर पांच जुलाई की रात दुल्हन के घर पहुच गया। दुल्हा शादी लेकल बङी धूमधाम से लेकर आया। बराती और घराती दोनो जश्न के माहोल मे डूबे थे। सभी रसमे पूरी की गई। उसके बाद जब फेरे लिए गए तो दुल्हन ने शोच की बात की। जिसके बाद दुल्हन अकेले ही शौच करने चली गई। फेरे के बाद दुल्हन की विदाई होना था। दुल्हे और उसके परिजनों की नजर दुल्हन पर ही थी। जब एक घंटे तक दुल्हन सोच से नही लौटी तो दुल्हे पक्ष को कुछ गलत होने का अहसास होने लगा और दुल्हे के पिता ने दुल्हन के पिता को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दी। जिसके बाद शादी मे ही एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी दुल्हे से करके दुल्हन की विदाई कर दी। दुल्हा दुल्हन लेकर विदा होकर चला गया। उसके बाद गायब दुल्‍हन की तलाश शुरू की गई।

एक साल से चल रहा था अफेयर

दुल्हन का प्रेम प्रसंग गांव के रहने वाले एक युवक से एक साल पहले से चल रहा था। प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे गांव मे थी। यही वजह थी कि इसकी खबर परिजनों को भी लग गई। दुल्हन के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब प्रेमी के घर दबिश दी तो प्रेमी घर पर ही मिला। दुल्हन के गायब होने मे हाथ न होना बताया। लेकिन जब पुलिस ने कङाई से पूछताछ की तो प्रेमी ने राज उगल दिया। प्रेमी की निशानदेही पर दुल्हन को एक खेत में छुपा दिया था। प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह घर से इसलिए गायब नहीं हुआ कि सबको शक मेरे उपर होता। हमने प्रेमिका को खेत पर रात भर छुपने के लिए कहा था। ताकि किसी को मेरे ऊपर शक न हो और सुबह अंधेरे से प्रेमिका को लेकर फरार हो जाते। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि दुल्हन के पिता कि तहरीर के आधार पर प्रेमी से पूछताछ में पता चला था कि दुल्हन खेत पर छुपी है। जिसके बाद दुल्हन को बरामद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story