×

2 वर्षीय मासूम को ले जा रहा था शराबी पिता, मां ने रोका तो चाकू से गोदकर कर दी हत्‍या

sudhanshu
Published on: 4 Aug 2018 1:06 PM GMT
2 वर्षीय मासूम को ले जा रहा था शराबी पिता, मां ने रोका तो चाकू से गोदकर कर दी हत्‍या
X

नोएडा: बच्चे के लिए एक बांप इतना बेहरम कैसे हो सकता है कि उसने बच्चे के सामने ही मां को चाकूओं से गोद दिया। आरोपी पति ने पत्नी के सीने में आधा दर्जन बार चाकू से वार किया। घटना दोपहर सेक्टर-5 की है। भीड़ भरे बाजार में लोग देखते रहे और पीड़ित महिला सड़क पर तड़पती रही। वहां से गुजर रहे लोगों ने न तो आरोपी को पकड़ा और न ही लहुलुहान महिला को अस्पताल की चौखट तक पहुंचाने की जमहत उठाई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

तीन साल पहले हुआ था निकाह

राजू ऊर्फ अब्बास का निकाह रूबीना खातून के साथ पढ़ा गया। निकाह के तीन साल हो चुके थे। दंपति से एक दो साल का बच्चा भी है। रूबीना गया की रहने वाली थी। वहीं अब्बास फैजाबाद का। राजी खुशी निकाह होने के बाद दंपति नोएडा के सेक्टर-5 में रहने लगे। यहा रूबीना की मां चाय की दुकान लगाती थी। पति की जुआ व शराब की लत से परेशान रूबीना अपनी मां के यहां रहने लगी। वह अपने बच्चे को अपने साथ ले आई। यह बात अब्बास को अखरने लगी। एक सप्ताह पहले अब्बास बच्चे को साथ लेकर शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इस दौरान रूबीना ने उसे पकड़ लिया। शनिवार दोपहर भी कुछ ऐसा ही हुआ। अब्बास बच्चे को लेकर मुबंई जाना चाहता था। रूबीना अपनी मां की चाय की दुकान पर थी। वहां कहासुनी के बाद वह बच्चे को लेकर जाने लगा। रूबीना ने उसे रोकने का प्रयास किया। इससे नाराज अब्बास ने तेज धार चाकू से रूबीना पर कई वार किए। अब्बास बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। महिला की मौत हो गई।

जमीन पर तड़पती रही महिला

पति ने एक-एक करके करीब आधा दर्जन बार रूबीना के पेट में चाकू घोंपा। इसके बाद वह जमीन पर गिर गई। दिन-दहाड़े घटना के बाद भी वहां से गुजर रहे लोगों ने रूबीना को अस्पताल पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठाई। वह घायल रूबीना को देखते रहे शोर मचाते रहे। जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस पहुंची। पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन तब तक रूबीना की मौत हो चुकी थी।

लव मैरीज का ऐसा हुआ अंत

तीन साल पहले दोनों की मुलाकात हुई। दोनों में प्यार हुआ। लव मैरिज हुई। राजी खुशी व सपनों को संजोए रूबीना अपने शौहर अब्बास के साथ नोएडा के सेक्टर-5 में रहने लगी। आमदनी के लिए वह अपनी मां के साथ ही चाय की दुकान पर बैठने लगी। अब्बास जुआ व शराब का आदी हो गया। अंत में अब्बास ने चाकू से ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि घटना जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story