×

दहशत में व्यापारी, कांच नगरी में उद्योगपति संजीव गुप्ता का अपहरण!

यूपी के फ़िरोज़ाबाद में शनिवार (22 जुलाई) की देर शाम से युवा उद्योगपति संजीव गुप्ता अचानक लापता हो गए। परिजनों ने संजीव का अपहरण होने की आशंका जताई है।

tiwarishalini
Published on: 22 July 2017 8:40 PM GMT
दहशत में व्यापारी, कांच नगरी में उद्योगपति संजीव गुप्ता का अपहरण!
X
दहशत में व्यापारी, कांच नगरी में उद्योगपति संजीव गुप्ता का अपहरण!

फिरोजाबाद: योगी सरकार भले ही प्रदेश में कानून व्यवस्था चाक चौबंद करने के दावे कर रही हो, लेकिन बढ़ते अपराधों ने सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है। यूपी के फ़िरोज़ाबाद में शनिवार (22 जुलाई) की देर शाम से युवा उद्योगपति संजीव गुप्ता अचानक लापता हो गए। परिजनों ने संजीव का अपहरण होने की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

यह भी पढ़ें .. असलहाधारी गुंडों के साथ मकान पर कब्जा करने पहुंचा सपा नेता, गार्ड को बनाया बंधक

क्या है मामला ?

-मामला फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र की है।

-जहां कांच नगरी के युवा उद्योगपति और सागर रत्ना होटल के पार्टनर संजीव गुप्ता के अचानक गायब हो जाने से सनसनी फैल गई।

-परिवार कीमाने तो संजय ने शाम 6 बजे पत्नी को फोन पर होटल सागर रत्ना से घर आने के बात कर रहे थे।

-होटल सागर रत्ना और संजीव के घर की दूरी करीब 32 किमी है।

-इसके बात संजीव का फोन स्विच ऑफ हो गया।

-तब से संजीव अपनी कार समेत गायब है।

-संजीव के अचानक गायब होने से उद्योगपतियों से लेकर व्यापारियों और उनके जानने वालों में हड़कंप मच गया है।

-फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर संजीव गुप्ता की खोजबीन शुरू कर दी है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story