×

डीजी होमगार्ड की फेयरवेल परेड में होमगार्ड ने किया सुसाइड अटेंप्‍ट, ये बताई वजह

sudhanshu
Published on: 31 Aug 2018 3:36 PM GMT
डीजी होमगार्ड की फेयरवेल परेड में होमगार्ड ने किया सुसाइड अटेंप्‍ट, ये बताई वजह
X

लखनऊ: हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले यूपी पुलिस के आईपीएस अधिकारी डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल के डीजी होमगार्ड के पद से रिटायर होने पर फेयरवेल परेड का शुक्रवार को आयोजन किया गया। विदाई परेड के दौरान एक होमगार्ड ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में होमगार्ड को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

परेड के दौरान होमगार्ड ने लगाई खुद को आग

गौरतलब है कि जेल रोड पर स्थित होमगार्ड मुख्यालय में शुक्रवार को डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बरेली के फुनन नगर निवासी एक होमगार्ड ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली और आत्मदाह का प्रयास किया।

होमगार्ड हो चुका है बर्खास्त

जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड का नाम राम नाथ है। जो कि कंपनी नंबर-27 बरेली का है। बताया जा रहा है कि आत्मदाह करने का प्रयास करने वाले होमगार्ड को बर्खास्त किया जा चुका है, इसी कारण वह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचा था। लखनऊ के सिविल अस्पताल में होमगार्ड भर्ती गंभीर हालत में होमगार्ड को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह भाग निकला। इसके बाद उसे दोबारा फिर से भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से होमगार्ड 60 प्रतिशत तक झुलस चुका है।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story