×

पति बना जल्लाद, अवैध संबंधों के शक में पत्नी की मुंह से काटी नाक,  हालत गंभीर

sudhanshu
Published on: 12 Aug 2018 2:46 PM GMT
पति बना जल्लाद, अवैध संबंधों के शक में पत्नी की मुंह से काटी नाक,  हालत गंभीर
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में हैवान पति ने अपनी पत्नी की मुंह से नाक काटकर अलग कर दी। जल्लाद पति ने शक के चलते घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने घायल पत्नी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। इस मामले में एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि महिला जिला अस्पताल मे भर्ती है। मुकदम दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्‍नी के प्रेमी पर लगाया नाक काटने का आरोप

दरअसल कांट थाना क्षेत्र के ग्राम पलहोरा निवासी अर्जुन ने अपनी 37 वर्षीय पत्नी की शक के चलते दातों से नाक काटकर अलग कर दी। पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था। घटना को अंजाम देने के बाद खुद आरोपी पति ने अपनी घायल पत्नी को बेहोशी की हालत मे जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। पत्नी के बेहोश होने का फायदा उठाकर आरोपी पति अपनी पत्नी के प्रेमी पर नाक काटने का आरोप लगाने लगा। लेकिन जब पत्नी को होश आया तो पत्नी ने पति पर मारपीट कर नाक काटने का आरोप लगा दिया। इस दौरान पति काफी देर पत्नी को समझाता रहा। लेकिन पत्नी घायल होने के बावजूद पति को हाथ लगाने नहीं दे रही थी।

14 साल पहले हुई थी शादी

घायल पत्नी का कहना है कि वह बिहार की रहने वाली है। 14 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। लेकिन मेरा पति मेरे ऊपर शक करता था। हमने बहुत समझाया लेकिन पति मानने को राजी नहीं था। गांव में पंचायत हुई। तब भी हमने अपने पति के साथ रहने की बात की थी। उसके बाद जब वह घर आ गई तो उसकी सास देवर और पति ने मारपीट की। उसके बाद मेरे सीने पर पैर रखकर मुंह से नाक काट दी। मेरा पति मेरे ऊपर बहुत आरोप लगा रहा है।

पति हुआ अरेस्‍ट

इस मामले में एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि महिला जिला अस्पताल मे भर्ती है। मुकदम दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story