×

Fatehpur Crime News : दो पक्षों में हुई मारपीट में एक की मौत, तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार

Fatehpur Crime News : उत्तर प्रदेश में क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही है। यूपी के फतेहपुर जिले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में कल मामूली बात को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडा चले थे।

Ramchandra Saini
Report Ramchandra SainiPublished By Shweta
Published on: 3 Aug 2021 1:43 PM GMT (Updated on: 3 Aug 2021 1:44 PM GMT)
गिरफ्तार आरोपी
X

गिरफ्तार आरोपी 

Fatehpur Crime News : उत्तर प्रदेश में क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही है। यूपी के फतेहपुर जिले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में कल मामूली बात को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडा चले थे। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हुए। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

जहां पर इलाज के दौरान 46 वर्षीय धुन्ना लोधी ने दम तोड़ दिया था। जिस पर मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद लोगों पर गैर ईरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है। वहीं उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार ने बताया कि हत्या के मामले में राजेंद्र कुमार पुत्र बाल किशन 32 वर्ष,पवन लोधी पुत्र शिवदर्शन 29 वर्ष व राम सुमरे लोधी पुत्र सियाराम 34 को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। और एक अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या थी वजह

थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक धूना 45 वर्ष राम करन 40 के बीच सोमवार को सुबह जंगल मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें मृतक धुना ने गाली गलौज करते हुए रामकरन को लाठी डंडे से पीट दिया था। जिसके बाद रामकरन का पैर टूट गया था। यह बात जब रामकरन के परिजनों को लगी तो रामकरन को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद धुन्ना लोधी के घर पहुचकर धुन्ना लोधी को जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। जिसको घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक धुन्ना लोधी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। एक पक्ष से मारपीट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज हुआ है और दूसरे पक्ष से गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्ष एक बिरादरी के है।

Shweta

Shweta

Next Story